सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Nokia's Mega Move World's Largest R&D Lab Opens in Chennai Build Future of 100G Internet

नोकिया ने चेन्नई में खोला अपना सबसे बड़ा रिसर्च सेंटर: ₹270 करोड़ का निवेश; 100G ऑप्टिकल नेटवर्क पर होगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Nokia Chennai R&D centre: फिनलैंड की दिग्गज कंपनी नोकिया ने तमिलनाडु के चेन्नई में अपने फिक्स्ड नेटवर्क के लिए दुनिया की सबसे बड़ी R&D सुविधा शुरू की है। कंपनी ने अपने पहले चरण के निवेश को 220 करोड़ से बढ़ाकर 270 करोड़ रुपये कर दिया है। इस लेख में विस्तार से जानें कि इस लैब से किसको, क्या फायदा होगा?
 

Nokia's Mega Move World's Largest R&D Lab Opens in Chennai Build Future of 100G Internet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु सरकार और नोकिया के बीच अगस्त 2024 में हुए एमओयू (Memorandum of Understanding)  के बाद अब इसका असर दिखने लगा है। SIPCOT (सिपकोट) सिरुसेरी, चेन्नई में शुरू हुई ये नई सुविधा फिक्स्ड नेटवर्क टेक्नोलॉजी  पर केंद्रित दुनिया की सबसे बड़ी आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) लैब मानी जा रही है।

Trending Videos

 निवेश में बढ़ोतरी क्या संकेत देती है?

नोकिया ने अपने पहले चरण के निवेश को 220 करोड़ से बढ़ाकर 270 करोड़ कर दिया है। इतना ही नहीं दूसरे चरण में कंपनी के लगभग 300 करोड़ और निवेश करने की उम्मीद है। ये साफ संकेत है कि नोकिया भारत, खासकर तमिलनाडु को लंबे समय के टेक हब के तौर पर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: YouTube का बड़ा अपडेट: अब 27 भाषाओं में ऑटो-डब होंगे वीडियो, करोड़ों यूजर्स का काम होगा आसान

किन टेक्नोलॉजी पर होगा काम?

यह रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सुविधा भविष्य की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यहां मुख्य रूप से 10G, 25G, 50G और 100G ऑप्टिकल नेटवर्क, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और अगली पीढ़ी की फिक्स्ड नेटवर्क ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी लाने काम होगा। ये सेंटर एक ग्लोबल टेस्ट बेड की तरह काम करेगा, जहां नई टेक्नोलॉजी को डेवलप और टेस्ट किया जाएगा।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का फायदा

इस नई रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सुविधा से करीब 200 से ज्यादा हाई-एंड टेक जॉब्स आई हैं। साथ ही एडवांस नेटवर्किंग, डीप-टेक और इंजीनियरिंग स्किल्स को बढ़ावा मिलने की उम्मीद भी है। इससे चेन्नई की पहचान सिर्फ IT ही नहीं, बल्कि टेलीकॉम इनोवेशन हब के रूप में भी मजबूत होगी।

सरकार का क्या कहना है?

उद्योग मंत्री टीआरबी राजा के मुताबिक, ये निवेश मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान किए गए वादों का नतीजा है। यह कदम तमिलनाडु को ग्लोबल डीप-टेक और इंजीनियरिंग कंपनियों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: अश्विनी वैष्णव: सामाजिक सौहार्द और भरोसे की कसौटी पर परखा जाए सोशल मीडिया, तय होनी चाहिए जवाबदेही

क्या भारत के लिए ये जरूरी कदम है?

टेलीकॉम एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नोकिया की यह रिसर्च एंड डेवलेपमेंट लैब भारत की ग्लोबल टेलीकॉम वैल्यू चेन में भूमिका मजबूत कर सकती है। साथ ही भविष्य के ब्रॉडबैंड और 5G/6G बैकबोन नेटवर्क के विकास में भी मदद होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed