फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolpad की भारत में शानदार वापसी, लांच किए तीन सस्ते स्मार्टफोन

Thu, 20 Dec 2018 05:36 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 20 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C launched in India, Know price and specifications
Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने भारत में एक लंबे समय के बाद वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन लांच किए हैं। इनमें कूलपैड Mega 5, Mega 5M और Mega 5C शामिल हैं। खास बात यह इनमें से जो सबसे महंगा स्मार्टफोन है उसकी कीमत 6,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं इन सभी फोन की खासियतों और कीमत के बारे में।

Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C launched in India, Know price and specifications
Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C

कूलपैड Mega 5, Mega 5M और Mega 5C की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो कूलपैड मेगा 5 की कीमत 6,999 रुपये, कूलपैड मेगा 5सी की कीमत 4,499 रुपये और कूलपैड मेगा 5एम की कीमत 3,999 रुपये है। ये सभी फोन ब्लू, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरियंट में मिलेंगे और इनकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से होगी।

Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C launched in India, Know price and specifications
Coolpad Mega 5

Coolpad Mega 5 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में 1.5GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, हेडफोन जैक और ब्लूटूथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C launched in India, Know price and specifications
Coolpad Mega 5C

Coolpad Mega 5C
कूलपैड मेगा 5सी के बात करें तो इसमें भी डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 2500mAh की बैटरी है और फेस अनलॉक भी दिया गया है।

विज्ञापन
Coolpad Mega 5, Mega 5M, and Mega 5C launched in India, Know price and specifications
Coolpad Mega 5M

Coolpad Mega 5M
इस फोन में भी एंड्रॉयड ओरियो के साथ डुअल सिम सपोर्ट है और इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसमें भी 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 2000mAh की बैटरी मिलेगी।ऑ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed