फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fastrack Limitless FS1 Review: क्यों अन्य कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच से अलग है यह वॉच

Fri, 21 Apr 2023 06:59 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Fastrack Limitless FS1 Review in Hindi What Makes This Watch Different From Other Smartwatches
Fastrack Limitless FS1 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Fastrack Limitless FS1 को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। Fastrack Limitless FS1 में 1.95 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जिसे कंपनी ने होरिजन कर्व्ड नाम दिया है। इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें नेविगेशन के लिए साउड माउंटेड बटन है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है और इसके लिए माइक-स्पीकर दिए गए हैं। Fastrack Limitless FS1 की कीमत 1,995 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में अमेजन से खरीदा जा सकता है। Fastrack Limitless FS1 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है और पाया है कि यह बाजार में मौजूद अन्य कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच के मुकाबले बेहतर है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसे...

Fastrack Limitless FS1 Review in Hindi What Makes This Watch Different From Other Smartwatches
Fastrack Limitless FS1 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय
Fastrack Limitless FS1 Review: डिजाइन
फास्ट्रैक की इस वॉच की डिजाइन कॉम्पैक्ट है। यह एक रेक्टेंगुलर शेप वाली वॉच है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलते हैं जो कि पहले से वॉच के साथ लगे नहीं होते हैं। बॉक्स में वॉच और स्ट्रैप अलग-अलग रहते हैं, हालांकि स्ट्रैप को फिट करना बहुत ही आसान है। इसके साथ मेटल बॉडी मिलती है। नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर मिलते हैं। स्ट्रैप की क्वालिटी अच्छी है और इस पर फास्ट्रैक की ब्रांडिंग है। Fastrack Limitless FS1 के साथ राउट में एक क्राउन मिलता है जिसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए किया जा सकता है, हालांकि इस बटन से आप सिर्फ बैक आ सकते हैं। बाकी सभी फंक्शन टच के जरिए यूज किए जा सकते हैं। ओवरऑल Fastrack Limitless FS1 की डिजाइन हमें अच्छी लगी।
Fastrack Limitless FS1 Review in Hindi What Makes This Watch Different From Other Smartwatches
Fastrack Limitless FS1 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Fastrack Limitless FS1 Review: डिस्प्ले
Fastrack Limitless FS1 के साथ 1.95 इंच की डिस्प्ले मिलती है जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच कहा जा सकता है। इस सेगमेंट में आपको इतनी बड़ी डिस्प्ले वाली ब्रांडेड वॉच नहीं मिलेगी। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है और धूप में परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले का टच का भी फास्ट और अच्छा है। इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर नहीं है लेकिन स्क्रीन टाइम को कम या ज्यादा किया जा सकता है। डिस्प्ले पर कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन है। आप फोन की गैलरी की किसी फोटो को भी वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fastrack Limitless FS1 Review in Hindi What Makes This Watch Different From Other Smartwatches
Fastrack Limitless FS1 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Fastrack Limitless FS1 Review: परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ
अब जहां तक Fastrack Limitless FS1 की परफॉरमेंस की बात है इसमें वो सभी स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जो एक स्मार्टवॉच में होने चाहिए। इसमें ब्लड ऑक्सीजन से लेकर 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग मिलती है। इसके अलावा यह वॉच स्ट्रेस ट्रैकिंग, पीरियड ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग के लिए भी बेस्ट है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा Fastrack की इस वॉच में अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है।



एप के जरिए इसमें 100 से अधिक वॉच फेसेज मिलती हैं। वॉच में ब्रिदिंग एक्सरसाइज का भी फीचर है। वॉच से आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसमें जीपीएस नहीं है, लेकिन यह फोन के जीपीएस का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन
Fastrack Limitless FS1 Review in Hindi What Makes This Watch Different From Other Smartwatches
Fastrack Limitless FS1 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसमें 300mAh की बैटरी है जो बिना कॉलिंग करीब 10 दिनों का बैकअप आराम से देती है। चार्जिंग के लिए पोगो पिन चार्जर मिलता है। इसके साथ गूगल फिट का भी सपोर्ट मिलता है। एप के जरिए वॉच के फीचर्स को अधिक एक्सेस नहीं किया जा सकता है, हालांकि कंपनी को इसमें वॉच की डिस्प्ले आदि को बदलने की सुविधा देनी चाहिए।



इस वॉच की सबसे खास बात यह है कि इसमें कॉलिंग का फीचर अन्य के मुकाबले अलग है। आमतौर पर कम रेंज की बाजार में मौजूद स्मार्टवॉच में कॉलिंग फीचर को ऑन करने पर वॉच स्पीकर के तौर पर काम करने लगता है यानी फोन में कोई म्यूजिक या वीडियो प्ले करने पर वह वॉच में सुनाई देता है, लेकिन Fastrack Limitless FS1 के साथ ऐसा नहीं है। इसमें मीडिया ऑडियो और कॉल ऑडियो को अलग-अलग बंद करने का ऑप्शन मिलता है जो कि बड़ी बात है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pradeep Pandey (@pradeep4674)



अब कुल मिलाकर देखा जाए तो Fastrack Limitless FS1 2,000 रुपये में बेस्ट कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच कही जा सकती है। कॉलिंग के अलावा इसमें सभी तरह के हेल्थ फीचर्स और अच्छी बिल्ड क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा एक ब्रांड वैल्यू भी मिल रहा है। तो हमें  Fastrack Limitless FS1 से कोई शिकायत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed