{"_id":"6a168e1aaf888f485507cfb5","slug":"hmd-vibe-2-sales-started-camera-battery-screen-specifications-features-price-details-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"HMD Vibe 2: देसी एआई वाले सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू; 6000 mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कई फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
HMD Vibe 2: देसी एआई वाले सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू; 6000 mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कई फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 27 May 2026 11:55 AM IST
सार
HMD Vibe 2 5G Sales: HMD ने भारत में अपने किफायती 5G स्मार्टफोन Vibe 2 की बिक्री शुरू कर दी है। इस फोन में स्वदेसी एआई सर्वम (Sarvam) पर बेस्ड Indus एप पहले से इंस्टॉल मिलेगा, जो 22 भाषाओं को समझ सकता है। आइए जानते हैं इस फोन में और क्या फीचर्स मिल रहे हैं और आप इसे कहां से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
HMD Vibe 2 5G
- फोटो : HMD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह पिछले साल आए HMD Vibe का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस बार फोन में कई नए बदलाव किए हैं। इनमें सबसे खास सर्वम इंडस (Sarvam Indus) एआई एप है, जो फोन में प्री-इंस्टॉल दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को कम कीमत में बेहतर डिजाइन, बड़ी बैटरी और भारतीय एआई अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
HMD Vibe 2 5G
- फोटो : HMD
डिजाइन को मिला बड़ा अपग्रेड
HMD Vibe 2 5G का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अलग है। फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल पूरी चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमें दो गोल कैमरा कटआउट दिए गए हैं। फोन के निचले हिस्से में चमकदार फिनिश वाला बड़ा आयताकार डिजाइन मिलता है, जो इसे अलग लुक देता है। कंपनी ने इसे कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक जैसे तीन रंगों में पेश किया है।फोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। बजट सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें प्लास्टिक बैक और फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, 3.5 मिमी हेडफोन जैक अभी भी इसमें मौजूद है। फोन को धूल और हल्के पानी से बचाव के लिए आईपी64 रेटिंग भी मिली है।
Trending Videos
HMD Vibe 2
- फोटो : HMD
फोन में स्वदेशी एआई का साथ
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत सर्वम इंडस एप है। इस एप को फोन में प्री-इंस्टॉल किया गया है। कंपनी के अनुसार यूजर इससे 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकेंगे। सर्वम एआई ने लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह एप Sarvam-105B मॉडल पर काम करता है, जिसे इसी साल पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे जुड़ा सारा डाटा भारत में ही सुरक्षित रखा जाएगा।फोन में संचार साथी एप (Sanchar Saathi) भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि फोन सेटअप के दौरान यूजर चाहें तो इस एप को इंस्टॉल न करने का भी विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
HMD Vibe 2
- फोटो : HMD
शानदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
- स्क्रीन की बात करें तो Vibe 2 में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह एक HD+ LCD पैनल है।
- इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्मूथ विजुअल्स के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- फोन को रफ्तार देने के लिए इसमें यूनिसोक T8200 5G (Unisoc T8200 5G) प्रोसेसर लगा है। यह प्रोसेसर 6 नैनोमीटर तकनीक पर बना है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB की LPDDR4x रैम दी गई है।
- स्टोरेज के मामले में आपको फोन में 128GB तक की जगह मिलेगी।
विज्ञापन
HMD Vibe 2 5G
- फोटो : HMD
कैमरा, बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- फोन में लंबे समय के बैकअप के लिए 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- अच्छी बात यह है कि 18 वॉट का चार्जर फोन के बॉक्स में ही मिल जाएगा।
- यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 (Android 16) पर काम करता है। कंपनी ने इसके साथ दो साल तक हर तिमाही सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।
कहां से खरीद सकेंगे फोन?
- HMD Vibe 2 5G की बिक्री 26 मई दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई। ग्राहक इसे Flipkart और HMD की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
- फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। जबकि, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 11,999 रुपये में मिलेगा।
- लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 1,500 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी छह महीने के लिए एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है।