{"_id":"6a1578cf44caac0abd041c40","slug":"pen-drive-hidden-features-5-powerful-ways-use-usb-drive-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: सिर्फ फाइल ही स्टोर नहीं करता Pen Drive, 99% लोग इन 5 फायदों से रहते हैं अनजान","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: सिर्फ फाइल ही स्टोर नहीं करता Pen Drive, 99% लोग इन 5 फायदों से रहते हैं अनजान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 26 May 2026 04:18 PM IST
सार
Pen Drive Hidden Features: क्या आप भी अपनी पेन ड्राइव का इस्तेमाल सिर्फ फोटो, वीडियो और फाइल्स ट्रांसफर के लिए करते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि इसकी मदद से आप अपने पीसी को कार की तरह या चाबी से लॉक-अनलॉक भी कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पेन ड्राइव के 5 ऐसे छिपे हुए फीचर्स जो आपकी डेली लाइफ को पूरी तरह बदल देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
पेन ड्राइव के छिपे हुए फीचर्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
USB Drive Tricks: अधिकतर लोग पेन ड्रावइ को सिर्फ एक साधारण स्टोरेज डिवाइस मानते हैं, जिसका काम डेटा को एक जगह से दूसरी जगह भेजना होता है। उन्हें इस बात को कोई अंदाजा भी नहीं है कि इस गैजेट के कई और भी बड़े काम होते हैं। अगर आप इसके सही इस्तेमाल को समझ जाएं, तो यह आपके कंप्यूटर को तेज बनाने से लेकर लैपटॉप की एक डिजिटल चाबी बनने तक, कई बेहतरीन काम आसानी से कर सकती है।
2 of 7
पेन ड्राइव के छिपे हुए फीचर्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
Pen Drive बन सकती है आपके कंप्यूटर की डिजिटल चाबी
हर लैपटॉप या कंप्यूटर में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होता। ऐसे में उसे बार-बार पासवर्ड डालकर खोलना पड़ता है। अगर आपको भी बार-बार पासवर्ड डालना परेशान कर रहा है, तो यह काम Pen Drive आसान बना सकती है।
USB Raptor जैसे टूल की मदद से आप अपनी पेन ड्राइव को डिजिटल चाबी में बदल सकते हैं। जैसे ही आप पेन ड्राइव सिस्टम में लगाएंगे, कंम्प्यूटर अपने आप अनलॉक हो जाएगा और निकालते ही लॉक भी हो जाएगा। इससे न सिर्फ लॉगइन का टाइम बचेगा, बल्कि सिस्टम की सिक्योरिटी भी मजबूत हो जाती है।
Trending Videos
3 of 7
पेन ड्राइव के छिपे हुए फीचर्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
Portable Apps हमेशा रखें अपने साथ
अगर आप अलग-अलग कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, तो पेन ड्राइव आपके लिए मिनी कंम्प्यूटर भी बन सकती है। क्रोमा, फायरफॉक्स, टीमव्यूवर और जीआईएमपी जैसे कई एप्स दोबारा इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पेन ड्राइव के छिपे हुए फीचर्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
चलाएं दूसरा ऑपरेटिंग सिस्टम
बहुत कम लोग जानते हैं कि पेन ड्राइव की मदद से पूरा Operating System भी चलाया जा सकता है। रिफ्यूज जैसे टूल की मदद से पेन ड्राइव को बुटेबल बनाया जा सकता है।
इसके बाद लिनक्स या क्रोमओएस जैसे सिस्टम सीधे USB Drive से रन किए जा सकते हैं।
अगर आपका विंडोस क्रैश हो जाए, तो यही पेन ड्राइव आपके डेटा का बैकअप लेने और सिस्टम रिकवर करने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
पेन ड्राइव के छिपे हुए फीचर्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
Auto Backup के भी काम की
विंडोज में एक फाइल हिस्ट्री नाम का फीचर भी मिलता है, जो पेन ड्राइव को ऑटोमैटिक बैकअप डिवाइस बना सकता है। अगर पेन ड्राइव हमेशा सिस्टम से जुड़ी रहती है, तो विंडोस अपने आप डॉक्यूमेंट्स, फोटो और जरूरी फाइलों का बैकअप सेव करता रहता है। अगर कहीं गलती से कोई फाइल डिलीट हो जाए या खराब हो जाए, तो उसका पुराना वर्जन आसानी से वापस पाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।