सब्सक्राइब करें

AC Service Tips: एसी के फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए? जानिए कब होती है फुल सर्विस की जरूरत?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 25 May 2026 04:31 PM IST
सार

AC के बेहतर कूलिंग पाने के लिए उसकी नियमित सर्विसिंग जरूरी है। समय पर सर्विस न होने पर कूलिंग भी कम होती है और बिजली बिल भी बढ़ने लगता है। जानिए AC के किन हिस्सों को कब क्लिनिंग या सर्विस की जरूरत होती है।

विज्ञापन
ac service tips filter cleaning frequency Professional servicing guide hindi
AC की लाइफ बढ़ा देंगे ये टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

गर्मियों के दिनों में एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। कई घरों में लोग लगातार 7-8 घंटे कर एसी चलाते हैं। लोगों में आम धारणा बनी हुई है कि साल में एसी की एक बार सर्विस काफी होती है। कई लोग तो जब तक एसी खराब न हो जाए तब तक सर्विस ही नहीं कराते।



लेकिन एसी की नियमित सर्विसिंग कराना ही समझदारी वाला काम होता है। एसी की समय पर सर्विस हो जाए तो यह आपको बड़े खर्चों से बचाता है। आइए जानते हैं साल में एसी की सर्विस कितनी बार करवानी चाहिए...

ac service tips filter cleaning frequency Professional servicing guide hindi
2 से 4 हफ्तों में साफ करें फिल्टर - फोटो : Adobe stock

2 से 4 हफ्तों में साफ करें फिल्टर

एसी के इंडोर यूनिट में लगने वाले एयर फिल्टर को 2 से 4 हफ्तों में साफ करते रहना चाहिए। इससे एसी बेहतर कूलिंग देता है और बिजली बिल भी कम होता है। आप फिल्टर को वैक्यूम क्लिनर या सिर्फ पानी से भी साफ कर सकते हैं।

Trending Videos
ac service tips filter cleaning frequency Professional servicing guide hindi
इंडोर कॉयल और ड्रेन पाइप को कब करना चाहिए साफ? - फोटो : Adobe Stock

इंडोर कॉयल और ड्रेन पाइप को कब करना चाहिए साफ?

एसी बनाने वाली कंपनियां हर 3 से 6 महीने के अंतराल में इवेपरेटर कॉयल और ड्रेन पाइप को साफ करने की सलाह देती हैं। इवेपरेटर कॉयल को साफ करने के लिए किसी नर्म ब्रश का इस्तेमाल करें। ड्रेन पाइप को भी 2-3 महीने में एक बार साफ करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ac service tips filter cleaning frequency Professional servicing guide hindi
कब कराएं प्रोफेशनल सर्विसिंग? - फोटो : एआई जनरेटेड

कब कराएं प्रोफेशनल सर्विसिंग?

  • प्रोफेशनल सर्विसिंग में एसी के लिए सबसे बेहतर होती है। एसी की डीप क्लिनिंग करवानी हो तो कुशल टेक्निशियन को बुलाना चाहिए। 
  • एसी बनाने वाली कंपनी क्रोमा (Croma) के अनुसार, हर 6 से 12 महीनों के बीच एक बार एसी की प्रोफेशनल सर्विसिंग करवानी चाहिए। 
  • एसी की प्रोफेशनल सर्विस में इंडोर और आउटडोर यूनिट को डीप क्लिन करने के साथ, गैस की चेकिंग, वायरिंग और इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स की चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
ac service tips filter cleaning frequency Professional servicing guide hindi
प्रदूषण से बढ़ती सर्विस की जरूरत - फोटो : एआई जनरेटेड

जगह और इस्तेमाल करने के घंटों के मुताबिक बदल सकती है सर्विस की जरूरत

  • AC की सर्विस की फ्रिक्वेंसी उसे इस्तेमाल करने के समय और जगह के हिसाब से बदलती है। 
  • अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां हवा में धूल ज्यादा रहती है, तो आपको सर्विस की जरूरत जल्दी पड़ेगी।
  • अधिक धूल के वजह से फिल्टर, इवेपरेटर कॉयल और आउडडोर यूनिट जल्दी गंदे होते हैं। ऐसे में जब जरूरत लगे तब क्लिनिंग करवाना चाहिए।
  • कम प्रदूषण वाले इलाकों में सर्विस की जरूरत भी कम पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed