सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Xiaomi 17T India Launch Confirmed For June 4 With Leica Cameras And 120Hz AMOLED Display

Xiaomi 17T इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म: करीब 4 साल बाद 'T-सीरीज' की वापसी, मिल सकते हैं ये फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 23 May 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Xiaomi 17T India launch Confirm: करीब 4 साल बाद शाओमी भारत में अपनी 'T-सीरीज' की वापसी कर रहा है। कंपनी ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T के लॉन्च की तारीख 4 जून 2026 कंफर्म कर दी है। टीजर से पुष्टि हुई है कि फोन Leica-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। लीक्स के मुताबिक, इसमें 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। भारत में क्या हो सकती है इस फोन की कीमत और क्या रहेंगे स्पेशिफिकेशंस आइए जानते हैं इस लेख में...

Xiaomi 17T India Launch Confirmed For June 4 With Leica Cameras And 120Hz AMOLED Display
शाओमी 17T - फोटो : शाओमी
विज्ञापन

विस्तार

शाओमी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी अपनी लोकप्रिय 'T-सीरीज' के साथ भारतीय बाजार में फिर से वापसी कर रही है। शाओमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Xiaomi 17T का भारत में लॉन्च 4 जून को होगा। जबकि इसका ग्लोबल डेब्यू इससे कुछ दिन पहले यानी 28 मई को हो जाएगा। कंपनी के जरिए जारी किए गए टीजर्स से यह साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन अपने प्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉरमेंस और Leica की मशहूर कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि इस आने वाले स्मार्टफोन में हमें क्या-कुछ खास देखने को मिलेगा।


नया डिजाइन और कलर ऑप्शंस

टीजर्स से Xiaomi 17T के लुक्स का काफी हद तक खुलासा हो गया है। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी इस बार एक मॉडर्न और बॉक्स-शेप्ड डिजाइन के साथ आ रही है। फोन के बाहरी लुक की बात करें तो इसमें फ्लैट एजेस और एक मजबूत फ्लैट मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। इसके पिछले हिस्से में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें Leica-ट्यून्ड लेंस और एलईडी फ्लैश को बेहतरीन तरीके से फिट किया गया है। साथ ही, फोन के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन को जगह दी गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन लॉन्च के समय कम से कम दो आकर्षक रंगों- वायलेट और डीप ब्लू में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

 


Xiaomi 17T के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अभी तक कंपनी ने पूरी लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन लीक्स और टीजर्स के आधार पर इस फोन के फीचर्स कुछ इस तरह हो सकते हैं:

फीचर डिटेल
डिस्प्ले 6.59-इंच AMOLED (1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा
रैम / स्टोरेज 12GB तक LPDDR5X रैम / 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज
बैटरी 6,500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 पर आधारित लेटेस्ट हाइपरओएस
अन्य फीचर्स IP68 रेटिंग (वाटर और डस्ट प्रूफ), डुअल सिम सपोर्ट

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Leica का जादू

शाओमी अपनी प्रीमियम सीरीज में कैमरे पर विशेष ध्यान देता है और Xiaomi 17T में भी यही झलक देखने को मिलेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Leica-पावर्ड कैमरा सेटअप होगा। इसमें शाओमी के महंगे फ्लैगशिप फोन्स की तरह ही शानदार Leica इमेजिंग मोड्स और कलर फिल्टर्स मिलने की उम्मीद है। 

फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए, फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP के दो दमदार सेंसर्स और एक 12MP का कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो बेहतरीन अनुभव के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।


भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल शाओमी ने Xiaomi 17T की कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन टेक गलियारों में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 60 हजार रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। इस प्राइस पॉइंट के साथ, कंपनी इसे प्रीमियम सेगमेंट में पेश करने की तैयारी में है, जो कि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 सीरीज से थोड़ा नीचे रहेगा। अब देखना यह होगा कि 4 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट में शाओमी अपने इस नए डिवाइस के साथ और क्या खास सरप्राइज लेकर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed