OnePlus ने ग्राहकों के लिए ईयर एंड सेल का आयोजन किया है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 6T पर शानदार ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी ने वनप्लस 6टी पर छूट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज जैसे कई ऑफर्स पेश किए हैं। वनप्लस 6टी पर यह ऑफर 29 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक मिलेगा।
OnePlus 6T खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनप्लस 6टी पर लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत OnePlus 6T खरीदने वालों को एचडीएफसी बैंक के डेबिड और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं ईएमआई पर भी यह ऑफर मिलेगा, हालांकि यह ऑफर सिर्फ अमेजॉन इंडिया से वनप्लस 6टी खरीदने पर ही मिलेगा। डिस्काउंट के अलावा फोन के साथ 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, हालांकि इसके लिए आपको पुराना वनप्लस ही देना होगा। दूसरे फोन को एक्सचेंज करने पर सिर्फ 1,500 रुपये की छूट मिलेगी।
OnePlus 6T की कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus 6T में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.41 इंच की फुल एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन की डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6टी में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ तीन वेरियंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प होंगे। स्टोरेज में मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।
वनप्लस 6टी का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX519 सेंसर के साथ है जिसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा लेंस 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376K सेंसर वाला है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वनप्लस 6टी में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX371 सेंसर वाला है। रियर कैमरे से 4के और 1080 पिक्सल पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन के कैमरे में स्टेबलाइजेशन का फीचर भी मिलेगा।
वनप्लस 6टी की कीमत
OnePlus 6T के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 37,999 रुपये, 8 जीबी + 128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरियंट की कीमत 41,999 रुपये और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 45,999 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने फोन के साथ बैकपैक भी लांच किया जिसकी कीमत 4,990 रुपये है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने भारत में OnePlus 6T McLaren एडिशन लांच हुआ है जिसमें 10GB रैम है। OnePlus 6T McLaren एडिशन के 10 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 50,999 रुपये है।