पोको (Poco) के लेटेस्ट स्मार्टफोन पोको एम2 प्रो (Poco M2 Pro) की आज (14 जुलाई 2020) पहली सेल है। यह सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहकों को पोको एम2 प्रो की खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी केंद्र द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।
Poco M2 Pro स्मार्टफोन की पहली सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Poco M2 Pro की कीमत और ऑफर
पोको एम2 प्रो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज से पेमेंट करने कर पर पांच फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन
पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Poco M2 Pro का कैमरा
यूजर्स को पोको एम2 प्रो के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड सपोर्ट करता है।
Poco M2 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी
कंपनी ने पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।