फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme Narzo से लेकर Redmi Note 9 Pro तक, लॉकडाउन के दौरान ये मोबाइल हुए लॉन्च

Sun, 24 May 2020 02:06 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 24 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Realme Narzo to redmi note 9 pro smartphone launch in india during lockdown all you need to know in detail
smartphone - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन इस दौरान लोगों में नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन के प्रति दिवानगी देखने को मिली है। यही वजह है कि शाओमी से लेकर ऑनर तक ने भारतीय बाजार में कई सारे नए डिवाइस पेश किए हैं। इनमें रेडमी नोट 9 प्रो, रियलमी Narzo 10a और ऑनर 9एक्स प्रो शामिल हैं। तो आज हम आपको उन खास स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनको लॉकडाउन के दौरान भारतीय बाजार में पेश किया गया है। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

Realme Narzo to redmi note 9 pro smartphone launch in india during lockdown all you need to know in detail
Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

Realme Narzo
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने लॉकडाउन के दौरान Narzo सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। नार्जो 10ए की कीमत 8,499 रुपये और नार्जो 10 की कीमत 11,999 रुपये है। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हिलियो जी70 चिपसेट और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिला है।

Realme Narzo to redmi note 9 pro smartphone launch in india during lockdown all you need to know in detail
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

Redmi Note 9 Pro
शाओमी ने लॉकडाउन के दौरान इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ उतारा गया था, जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme Narzo to redmi note 9 pro smartphone launch in india during lockdown all you need to know in detail
Honor 9X Pro - फोटो : TheSheenBlog / twitter

Honor 9x Pro
ऑनर ने इस स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 17,999 रुपये है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले, HiSilicon Kirin 810 प्रोसेसर, 48MP + 2MP + 8MP + 2.4MP का रियर कैमरा, 16MP का पॉपअप सेल्फी कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी मिली है।

विज्ञापन
Realme Narzo to redmi note 9 pro smartphone launch in india during lockdown all you need to know in detail
Tecno Spark 5 - फोटो : technewslive

Tecno Spark 5 
टेक्नो ने बजट रेंज के ग्राहकों को ध्यान में रखकर स्पार्क 5 स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी डॉट-इन डिस्प्ले, क्वाड-कोर MediaTek Helio A22 चिपसेट, चार कैमरे और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed