फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Redmi 12C Review: क्या खरीदने लायक है 10,000 रुपये से कम में अच्छी डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?

Sun, 23 Apr 2023 11:40 AM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Redmi 12C Review in Hindi Is this a best smartphone under Rs 10000
Redmi 12C Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Redmi 12C Review: रेडमी इंडिया ने हाल ही में अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 12C को पेश किया है। Redmi 12C के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा भी है। इसके अलावा फोन का बैक पैनल एक टेक्सचर वाला है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनेगी। Redmi 12C की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है।





इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। Redmi 12C को मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Redmi 12C खरीदने लायक है या नहीं...

Redmi 12C Review in Hindi Is this a best smartphone under Rs 10000
Redmi 12C Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Redmi 12C Review: डिजाइन
रेडमी के इस सस्ते फोन Redmi 12C को मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर टेक्स्चर है जो कि फोन को हाथ से फिसलने नहीं देता है। रेडमी ने फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और माइक्रो यूएसबी केबल दिया है। इस एंट्री लेवल फोन के साथ कंपनी ने कवर नहीं दिया है, हालांकि रेडमी या शाओमी के सभी फोन के साथ कवर जरूर मिलते हैं।



फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के राइट में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है, हालांकि इस रेंज के कई अन्य कंपनियों के फोन में टाईप-सी पोर्ट मिलता है। ओवरऑल कीमत के लिहाज से डिजाइन अच्छी है। रिव्यू के लिए हमारे पास मिंट ग्रीन कलर था।

Redmi 12C Review in Hindi Is this a best smartphone under Rs 10000
Redmi 12C Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Redmi 12C Review: डिस्प्ले
Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले के साथ आपको फुल एचडी रिजॉल्यूशन की कमी खलेगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। घर के अंदर डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है लेकिन धूप में दिक्कत होती है। वीडियो देखने में आपको परेशानी नहीं होगी। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए फोन की तलाश में हैं तो यह फोन अच्छा है। वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग में कोई दिक्कत नहीं है। आप मम्मी, पापा या दादा जी के लिए फोन खोज रहे हैं तो Redmi 12C अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 12C Review in Hindi Is this a best smartphone under Rs 10000
Redmi 12C Review - फोटो : mi.com

Redmi 12C Review: परफॉरमेंस
Redmi 12C में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। डेली यूज के सभी काम यह फोन आसानी से संभाल लेता है। Redmi 12C की परफॉरमेंस उनके लिए अच्छी है जिन्हें फोन की ज्यादा जरूरत नहीं है। गेमिंग के लिए तो यह फोन नहीं है लेकिन टेंपल रन या लूडो जैसे गेम आप खेल भी सकते हैं। फ्रीफायर भी आप खेल सकते हैं। आप सेकेंडरी फोन के तौर पर भी Redmi 12C का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Redmi 12C Review in Hindi Is this a best smartphone under Rs 10000
Redmi 12C Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

Redmi 12C Review: कैमरा
Redmi 12C में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा है और दूसरा लेंस एआई है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।



दिन की रौशनी में Redmi 12C का कैमरा ठीक-ठाक फोटो क्लिक कर लेता है। इस एंट्री लेवल फोन में भी पोट्रेट मोड मिलता है जो कि ठीक-ठाक है। कैमरे के साथ नाइट मोड भी है।



कम रौशनी में न्वाइज के साथ तस्वीरें क्लिक होती हैं। बेसिक यूज के लिए Redmi 12C का कैमरा ठीक है। कैमरे के साथ थोड़ा बहुत जूम भी मिलता है। Redmi 12C के कैमरे का कुछ सैंपल आप यहां देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed