फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Phone Under 20,000: ये हैं इस महीने के टॉप-5 स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Sat, 22 Apr 2023 10:53 AM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Sat, 22 Apr 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
top 5 smartphone Under 20 000 in april 2023 will get powerful camera and specs
Poco X5 5G - फोटो : अमर उजाला

भारत में इस साल की पहली तिमाही में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। 20 हजार से कम कीमत में भी कई सारे फोन लॉन्च हुए हैं। इस कीमत के फोन की मार्केट में काफी मांग रहती है। यदि आप भी नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 20 हजार से कम है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले इस महीने के टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

top 5 smartphone Under 20 000 in april 2023 will get powerful camera and specs
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
इस लिस्ट में पहला फोन वनप्लस की तरफ से आता है। यह वनप्लस के लेटेस्ट फोन भी है। यदि आप वनप्लस के फेन हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट के साथ आता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फो में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिलता है। फोन में तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है। 

top 5 smartphone Under 20 000 in april 2023 will get powerful camera and specs
Realme 10 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला
Realme 10 Pro 5G

रियलमी 10 प्रो 5जी को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में मेटल फ्रेम डिजाइन के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में सेकेंडरी कैमरा  2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रियलमी 10 प्रो के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 smartphone Under 20 000 in april 2023 will get powerful camera and specs
Poco X5 5G - फोटो : अमर उजाला

Poco X5 5G
Poco X5 5G को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Poco X5 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। पोको के इस फोन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
top 5 smartphone Under 20 000 in april 2023 will get powerful camera and specs
iQOO Z7 5G - फोटो : अमर उजाला

iQOO Z7 5G
यह सबसे कम कीमत वाला OIS कैमरे वाला फोन है। iQOO Z7 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एडजस्टेबल टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज के साथ आता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी और 44 वाट की फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed