फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी A50, A30 और गैलेक्सी A10 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,490 रुपये

Thu, 28 Feb 2019 06:42 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 28 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 Launched in India, price and specifications
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10

सैमसंग ने भारत में अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए तीन नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 पेश किए हैं। इन तीनों फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में ऑउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 भी मिलेगा। बता दें कि इससे पहले गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में देखने को मिली थी। तीनों फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 Launched in India, price and specifications
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10

सैमसंग गैलेक्सी A50, A30 और गैलेक्सी A10 की भारत में कीमत
कीमत की बात करें तो गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये है। वहीं गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये और गैलेक्सी ए10 की कीमत 8,490 रुपये है। इनमें से गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 की बिक्री भारत में 2 मार्च से और गैलेक्सी ए10 की बिक्री 10 मार्च से होगी।

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 Launched in India, price and specifications
Samsung Galaxy A50

सैमसंग गैलेक्सी A50, A30 और गैलेक्सी A10 की स्पेसिफिकेशन
तीनों फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई मिलेगा। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा-वाइड, स्लो मोशन और हाइपरलैप्स भी मिलेगा। इनमें से A50 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9610 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 25 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअळ सिम सपोर्ट, सी-टाईप चार्जिंग और 15 वॉट के चार्जर के साथ 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 Launched in India, price and specifications
Galaxy A30

गैलेक्सी ए30 में भी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7904 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। इसमें भी फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 4000mAh की बैटरी है जो 15वॉट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। इसमें भी सी-टाईप चार्जिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 Launched in India, price and specifications
Galaxy A10

अब गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7884 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में  डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3400mAh की बैटरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed