हमारे पास जितने भी जरूरी डॉक्यूमेंट हैं, उनमें से एक पैन कार्ड भी है। बैंक में खाता खोलना हो, पीएफ के लिए अप्लाई करना हो, लोन के लिए अप्लाई करना हो, अपना सिविल स्कोर चेक करना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो आदि। इन जैसे सभी कामों में आपको पैन कार्ड जरूरी चाहिए होता है। यहां तक कि अगर आप बैंक खाते से स्लिप द्वारा 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा जमा करवाते हैं, तो आपको पैन कार्ड लगाना अनिवार्य हो जाता है। ऐसे में पैन कार्ड की जरूरत को समझते हुए, इसे सभी लोग बनवाते हैं। लेकिन अगर सोचिए कि आपके पैन कार्ड में आपका नाम या किसी तरह की और कोई गलती हो गई है या आप कुछ बदलवाना चाहते हैं। तो ये कैसे होगा? इसके लिए एक आसान सा तरीका है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप पैन कार्ड में करेक्शन करवा सकते हैं।
{"_id":"616147578ebc3e61df07eb11","slug":"how-to-correction-in-pan-card-follow-this-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरी बात: पैन कार्ड में करवाना है करेक्शन, तो इन दो तरीकों से आसानी से हो जाएगा काम","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
जरूरी बात: पैन कार्ड में करवाना है करेक्शन, तो इन दो तरीकों से आसानी से हो जाएगा काम
Sat, 09 Oct 2021 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
इन दो तरीकों से हो सकता है करेक्शन
- अगर आपके पैन कार्ड में कुछ गलती है, तो आप उसमें करेक्शन करवा सकते हैं। आपको ध्यान रखना है कि इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आप इसे करवा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऑफलाइन के लिए ये करें
- अगर आप अपने पैन कार्ड में ऑफलाइन मोड में करेक्शन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पैन सुविधा केंद्र में जाकर एक फॉर्म भरकर देना होगा। इस फॉर्म को 'नए पैन कार्ड के लिए आवेदन/पैन डाटा में बदलाव/इसे ठीक करना' कहते हैं। इसके बाद आपके पैन कार्ड में करेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऑनलाइन के लिए ये करें
- आप अपने पैन कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको NSDL की सर्विस onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या UTIITS की सर्विस UTIITSL at myutiitsl.com/PAN_ONLINE/CSFPANApp पर जाकर इसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऐसे भी कर सकते हैं संपर्क
- आप NSDL से 1800-180-1961 और 020-27218080 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें efilingwebmanager@incometax.gov.in और tininfo@nsdl.co.in इन दो आईडी पर ईमेल भी लिख सकते हैं।