फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: जानिए किस तरह से अपनी LIC पॉलिसी को पैन कार्ड से करते हैं लिंक, ये रही पूरी प्रक्रिया

Sat, 09 Oct 2021 12:26 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
How to link PAN card with LIC policy this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : lic, social media

आज बड़े पैमाने पर पैन कार्ड के साथ कई जरूरी दस्तावेजों को लिंक किया जा रहा है। कई मर्तबा पैन कार्ड के साथ इन जरूरी दस्तावेजों को लिंक करवाने के लिए हमको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं कुछ डॉक्यूमेंट्स या पॉलिसी ऐसी भी हैं, जिनके साथ आप घर बैठे ही आसानी से पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं कि कैसे आप अपनी LIC पॉलिसी के साथ अपने पैन कार्ड को लिंक कर सकते है? LIC पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। आप अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे ही इस काम को आसानी से कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि कैसे एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड के साथ लिंक किया जाता है? 

How to link PAN card with LIC policy this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इस बात का ध्यान रखें कि LIC पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करते वक्त आपके पास एलआईसी पॉलिसी नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पैन कार्ड जरूर होना चाहिए, तभी आप इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कर पाएंगे। 

How to link PAN card with LIC policy this is the method
pan card - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

इन स्टेप्स की मदद से करें अपनी LIC पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक

  • पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी के साथ लिंक करने के लिए आपको https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/ पर विजिट करना होगा।
  • इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। उस पेज पर पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • इसमें आपको अपना डेट ऑफ बर्थ, पैन कार्ड डिटेल्स, ईमेल आईडी, आपका नाम और मोबाइल नंबर फिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to link PAN card with LIC policy this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
  • इसे करने के बाद आपको अपनी LIC पॉलिसी का नंबर दर्ज करना है।
  • नंबर दर्ज करने के बाद नीचे कैप्चा कोड को फिल करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी को बॉक्स में फिल करने बाद सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
How to link PAN card with LIC policy this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LIC
  • अब आपकी स्क्रीन पर Link PAN with policy - Acknowledgement का एक पेज खुलेगा, जिस पर Request for PAN registration received लिखा आएगा। अर्थात आपकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली गई है।
  • इस प्रोसेस की मदद से आप चुटकियों में अपने पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी के साथ लिंक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed