फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: जानिए किस तरह से PDF फाइल को वर्ड में करते हैं कन्वर्ट, ये रहा पूरा प्रोसेस

Sat, 09 Oct 2021 10:32 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
How to convert PDF file into word know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
आज के इस डिजिटल युग में हम ज्यादातर पढ़ने के लिए पीडीएफ फाइल्स का सहारा लेते हैं। समाचार पत्र हो या फिर कोई बुक कई लोग इनको अब पीडीएफ फाइल में ही पढ़ना पसंद करते हैं। PDF से अभिप्राय एक ऐसे पोर्टेबल फाइल डॉक्यूमेंट से होता है, जिसे आप कहीं पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। हालांकि पीडीएफ फाइल में अक्सर ये दिक्कत आती है कि उसमें हम कुछ एडिट नहीं कर पाते। उसको एडिट करने के लिए कई बार हम पीडीएफ फाइल के भीतर के वर्ड को कॉपी करने की कोशिश करते हैं, पर हल कुछ खास नहीं निकलता है। ऐसे में पीडीएफ फाइल को एडिट करना काफी मुश्किल भरा काम है। अगर आपके पास भी कोई पीडीएफ फाइल है और आप उसके कंटेंट में  कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट करके उसे एडिट कर सकते हैं। आइए जानते हैैं -
How to convert PDF file into word know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट कर सकते हैं

  • इसके लिए आपको इंटरनेट पर कई सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट कर सकते हैं। आपको उन एप को वहां से डाउनलोड करना है।
  • डाउनलोड करने के बाद उस एप को ओपन करें। ओपन करने के बाद आपको पीडीएफ टू वर्ड का एक ऑप्शन दिखेगा। 
How to convert PDF file into word know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • उस ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी पीडीएफ फाइल को अपलोड करें, जिसे आप वर्ड में कन्वर्ट करना चाहते हैं।
  • पीडीएफ फाइल को अपलोड करने के बाद आपको कन्वर्ट पीडीएफ टू वर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to convert PDF file into word know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • कुछ समय के बाद आपकी पीडीएफ फाइल वर्ड में कन्वर्ट हो जाएगी। 
  • वर्ड फाइल में कन्वर्ट होने के बाद आप उसमें कुछ भी आसानी से एडिट कर सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed