फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े काम का होता है पुराना एंड्रॉयड मोबाइल, बेचने से पहले जान लें कुछ इस तरह से भी कर सकते हैं इनका इस्तेमाल

Fri, 08 Oct 2021 10:37 AM IST
संकल्प सिंह टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Mobile Phone tips and Tricks Android phones hacks Uses of old mobile phones in Home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के इस आधुनिक दौर में बाजार ने लोगों की लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। भागती दौड़ती इस तेज जिंदगी में हमें अप टू डेट रहना काफी जरूरी है। हाथ में जब तक मोबाइल फोन न हो, तब तक अप टू डेट रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी कड़ी में रोजाना मार्केट में कई नए फोन्स लॉन्च हो रहे हैं, जो अपने पिछले वर्जन से काफी ज्यादा अच्छे और बेहतर हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग साल दो साल अपने पुराने फोन को चलाने के बाद नए फोन्स को खरीद रहे हैं। कई मर्तबा ये देखने को मिलता है कि नए फोन्स को लेते वक्त या तो लोग अपने पुराने फोन को बेच देते हैं या फिर उसे घर में ही पड़ा रहने के लिए छोड़ देते हैं। हालांकि पुराने फोन्स के भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। पुराने फोन का घर के और अपने पर्सनल कामों में उपयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

Mobile Phone tips and Tricks Android phones hacks Uses of old mobile phones in Home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कंप्यूटर रिमोट

क्या आपको पता है कि आप अपने पर्सनल कंप्यूटर को अपने फोन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में एक खास तरह का रिमोट एप इंस्टाल करना होगा। उसके बाद आप अपने फोन की मदद से अपने कंप्यूटर को एक्सेस कर सकते हैं। आप अपने पुराने एंड्रॉयड मोबाइल की सहायता से वायरलेस कीबोर्ड, माउस, पीसी या स्क्रीन मिररिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। 

Mobile Phone tips and Tricks Android phones hacks Uses of old mobile phones in Home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यूनिवर्सल रिमोट

अगर आपके पुराने फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर वाला फीचर है, तो आप उसकी मदद से घर के टीवी, एयर कंडीशनर, म्यूजिक सिस्टम आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Phone tips and Tricks Android phones hacks Uses of old mobile phones in Home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक

कार के डिशकैम के रूप में प्रयोग

आप अपने पुराने एंड्रॉयड मोबाइल का उपयोग कार के डिशकैम के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पुराने फोन को कार में माउंट करना पड़ेगा। माउंट करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पुराने फोन के कैमरे की क्वालिटी खराब नहीं हुई हो।

विज्ञापन
Mobile Phone tips and Tricks Android phones hacks Uses of old mobile phones in Home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किचन टेलीविजन के तौर पर इस्तेमाल

आप अपने पुराने फोन का किचन टेलीविजन के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप खाना बनाते वक्त अपने पुराने फोन पर कई टेलीविजन शो को ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा कई सारी रेसिपी को बनाने की विधि के बारे में भी सीख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed