फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: जानिए किस प्रकार से करें अपनी भाषा में बोलकर टाइपिंग, ये रहा आसान तरीका

Fri, 08 Oct 2021 10:13 AM IST
संकल्प सिंह टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Technology tips and tricks how to start voice typing in google docs this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

तकनीकी उन्नति ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। पहले जहां छोटे छोटे कार्यों को करने में घंटों का समय लगता था। वहीं अब इस तरह के काम चुटकियां बजाते ही हो जाते हैं। टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं गूगल के वॉइस टाइपिंग फीचर के बारे में कि कैसे आप बोल कर आसानी से टाइप कर सकते हैं? कुछ समय  पहले ही गूगल ने अपने एप गूगल डॉक्स में वॉइस टाइपिंग का एक खास फीचर जोड़ा है। इस एप में आप अपनी रीजनल भाषा में बोलकर कुछ भी लिख सकते हैं। गूगल का यह खास फीचर 40 अलग अलग भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें हिंदी, मराठी, नेपाली, तमिल आदि कई भाषा शामिल हैं। ऐसे में किसी चीज को जल्द से जल्द लिखने में गूगल का ये फीचर काफी मददगार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आप कैसे गूगल डॉक्स पर बोलकर टाइपिंग कर सकते हैं? 

Technology tips and tricks how to start voice typing in google docs this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप भी कर सकते हैं गूगल डॉक्स पर बोलकर टाइपिंग

  • सबसे पहले आपको www.docs.google.co पर विजट करना होगा। 
  • आपके सामने अब स्क्रीन पर एक + का आइकन दिखेगा। 
Technology tips and tricks how to start voice typing in google docs this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • उस आइकन पर क्लिक करने के बाद एक नया ब्लैंक डॉक्यूमेंट खुलेगा। 
  • अब आपको सबसे ऊपर की तरफ टूल्स के ऑप्शन पर जाकर वॉइस टाइपिंग का चयन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Technology tips and tricks how to start voice typing in google docs this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • उसके बाद अपनी भाषा का चयन करें और माइक के आइकन पर क्लिक करके बोलना शुरू कर दें। आपके द्वारा बोले गए शब्द स्क्रीन पर लिखे आ जाएंगे।
  • वहीं अंत में जब आप अपनी वॉइस टाइपिंग को बंद करना चाहते हैं, तो दोबारा माइक के बटन को दबाकर उसे रोक सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed