फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: इस सेटिंग को बदलने के बाद बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे आप कॉल पर बात

Thu, 07 Oct 2021 06:05 PM IST
संकल्प सिंह टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Oct 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to activate Wifi calling feature in android phone and iPhone know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कॉल नेटवर्क को लेकर आजकल कई इश्यू देखने को मिलते हैं। अमूमन किसी से बात करते समय फोन बीच में ही कट जाता है या फिर बात सही से नहीं हो पाती। इस समस्या से देश भर में कई लोग परेशान हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत आ रही है, तो आपको वाईफाई कॉलिंग की तरफ शिफ्ट होना चाहिए। इस सुविधा की मदद से आप कम नेटवर्क या बिना नेटवर्क के भी किसी से बात कर सकेंगे। वाईफाई कॉलिंग के दौरान आपकी कॉल ड्रॉप होने की समस्या काफी कम हो जाती है। इस बीच फोन पर बात करते हुए आवाज भी स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इस फीचर के लिए अपने ग्राहकों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेती हैं। ऐसे में आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फोन में वाईफाई कॉलिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं -

Mobile phone tips and tricks How to activate Wifi calling feature in android phone and iPhone know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अपने एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें वाईफाई कॉलिंग के फीचर को एक्टिवेट

  • इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग को ओपन करना होगा। सेटिंग ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ नेटवर्क कनेक्शन के ऑप्शन को क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको वाईफाई प्रिफ्रेंश पर जाना है और वहां जाकर एडवांस के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
Mobile phone tips and tricks How to activate Wifi calling feature in android phone and iPhone know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  •  अब आपको वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अगर आपके फोन में 2 सिम कार्ड हैं, तो आप दोनों में से किसी एक सिम कार्ड का उपयोग इसके लिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to activate Wifi calling feature in android phone and iPhone know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप Iphone का यूज करते हैं, तो ऐसे करें इसे एक्टिवेट

  • इसके लिए आपको आईफोन की सेटिंग खोलनी होगी। उसके बाद फोन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको डाटा का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। इसे सेलेक्ट करने के बाद आपको वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद वाईफाई कॉलिंग ऑन दिस आईफोन के आगे के टॉगल को ऑन कर दीजिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed