फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय वायुसेना ने लॉन्च किया वीडियो गेम, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 31 Jul 2019 03:13 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 31 Jul 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force  A Cut Above mobile game launched all you need to know here
Indian Air Force: A Cut Above - फोटो : play store

भारतीय वायुसेना ने आखिरकार अपना  वीडियो गेम लॉन्च कर दिया है। इस गेम का नाम Indian Air Force: A cut above है और इसे गूगल प्ले-स्टोर के अलावा एपल स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने इस गेम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इंडियन एयरफोर्स के इस गेम का मकसद युवाओं को भारतीय वायु सेना के बारे में जानकारी देना और उन्हें एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Indian Air Force  A Cut Above mobile game launched all you need to know here
Indian Air Force: A Cut Above - फोटो : play store

गेम के फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रेनिंग, सिंगल प्लेयर और फ्री फ्लाइट जैसे कई मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस गेम में भारतीय वायुसेना के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। इस गेम में प्लेयर्स को 10 मिशन मिलेंगे। यह गेम ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी खेला जा सकेगा।

Indian Air Force  A Cut Above mobile game launched all you need to know here
Indian Air Force: A Cut Above - फोटो : play store

इसके अलावा इस गेम में पबजी मोबाइल गेम की तरह आप एक टीम के रूप में भी कई लोगों के साथ गेम खेल सकेंगे और गेमिंग के दौरान ऑनलाइन ही लोगों से जुड़ सकेंगे। शानदार अनुभव के लिए इसमें ऑग्युमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force  A Cut Above mobile game launched all you need to know here
Indian Air Force: A Cut Above - फोटो : play store

गेमिंग के दौरान प्लेयर्स को एयरक्राफ्ट को हैंडल करने और चलाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के बाद ही प्लेयर्स को एयरक्राफ्ट चलाने का मौका मिलेगा। एंड्रॉयड के लिए इस गेम की साइज 279 एमबी और आईओएस के लिए 1 जीबी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed