{"_id":"5d3bee7d8ebc3e6cf60c8214","slug":"two-interns-removed-from-hyderabad-hospital-after-tiktok-videos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक वीडियो के चक्कर में सरकारी हॉस्पिटल के दो जूनियर डॉक्टर सस्पेंड","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
टिक टॉक वीडियो के चक्कर में सरकारी हॉस्पिटल के दो जूनियर डॉक्टर सस्पेंड
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 27 Jul 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Interns Removed from Hospital
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यदि यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा भारतीय लोग शॉर्ट वीडियो एप टिक टॉक के पीछे पागल हो गए हैं तो गलत नहीं होगा, क्योंकि आए दिन टिक टॉक के चक्कर में लोगों की नौकरी जा रही है लेकिन बावजूद इसके लोग टिक टॉक वीडियो बनाना नहीं छोड़ रहे हैं।
2 of 6
टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अभी कुछ दिन पहले ही थाने में टिक टॉक वीडियो बनाने के आरोप में एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया हैं, वहीं अब हैदराबाद गांधी सरकारी हॉस्पिटल में दो जुनियर डॉक्टर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।
3 of 6
gandhi hospital hyderabad
- फोटो : Justdial
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इंटर्न गांधी अस्पताल में फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान ही दोनों ने अस्पताल के अंदर टिक टॉक वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद विद्यार्थियों को वापस उनके कॉलेज भेज दिया गया है। सस्पेंड किए गए इंटर्न में छात्र का नाम श्याम मिल्टन और छात्रा का नाम वीणा कुमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
TikTok
- फोटो : play store
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांधी अस्पताल में इन दोनों ने मरीजों की अनुपस्थिति में कुल 4 वीडियोज बनाए। इस दौरान अस्पताल के सुपरिटेंडेंट अनुपस्थित थे। आमतौर पर इस अस्पताल में मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग 6 महीने की होती है लेकिन टिक टॉक वीडियो बनाने के आरोप में इन दो छात्रों को तीन महीने के अंदर ही कॉलेज वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Arpita Chaudhary
- फोटो : TWITTER/DeshGujarat
गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात के मेहसाणा जिले के एक थाने में एक महिला पुलिसकर्मी को पुलिस स्टेशन में डांस करके टिक टॉक वीडियो बनाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। थाने में महिला पुलिसकर्मी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद विभाग ने सस्पेंड का फैसला लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।