फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला पुलिसकर्मी ने थाने में डांस करके बनाया टिक टॉक वीडियो, वायरल होते ही हुई सस्पेंड

Thu, 25 Jul 2019 10:59 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 25 Jul 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tik Tok: Gujarat woman cop suspended for dancing, recording video in police station
Arpita Chaudhary - फोटो : TWITTER/DeshGujarat

टिक टॉक और पबजी दो एप के पीछे भारतीय यूजर्स पागल हो रहे हैं। टिक टॉक के शौक में लोग अपनी जान दे रहे हैं तो पबजी के चक्कर में लोग घर से भाग रहे हैं और चोरी कर रहे हैं। वहीं अब थाने में टिक टॉक वीडियो बनाने के आरोप में एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Tik Tok: Gujarat woman cop suspended for dancing, recording video in police station
टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

यह पूरा मामला गुजरात के मेहसाणा जिले का है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी को पुलिस स्टेशन में डांस करके टिक टॉक वीडियो बनाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल थाने में महिला पुलिसकर्मी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद विभाग ने सस्पेंड का फैसला लिया है।

Tik Tok: Gujarat woman cop suspended for dancing, recording video in police station
Arpita Chaudhary - फोटो : TWITTER/DeshGujarat

रिपोर्ट के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी का नाम अर्पिता चौधरी है जिन्होंने थाने में लॉकअप के पास टिक टॉक वीडियो बनाया और एप पर अपलोड किया। वीडियो मेहसाणा के लागनज पुलिस थाने का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अर्पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद डिप्टी सुपरिटेंडेंट मनजीता वंजारा ने मामले की जांच के आदेश दिए। अगली स्लाइड में देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Tik Tok: Gujarat woman cop suspended for dancing, recording video in police station
Arpita Chaudhary - फोटो : TWITTER/DeshGujarat

दोषी पाए जाने के बाद नियमों का उल्लंघन के आरोप में सस्पेंड कर दिया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट मनजीता वंजारा के मुताबिक पुलिस अधिकारियों को अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए, जबकि अर्पिता ने ऐसा नहीं किया। वायरल वीडियो 20 जुलाई का है।
 

विज्ञापन
Tik Tok: Gujarat woman cop suspended for dancing, recording video in police station
dtc bus dance - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले हाल ही में दिल्ली में बस DTC की खाली बस में डांस का टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि कंडक्टर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed