{"_id":"5d39397b8ebc3e6cc30e9151","slug":"dehradun-minors-fled-from-home-when-family-banned-to-play-pubg-mobile-game-delhi-police-arrest-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG खेलने से किया मना तो घर से भाग गए पांच बच्चे, दिल्ली में गेम खेलते पकड़े गए","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
PUBG खेलने से किया मना तो घर से भाग गए पांच बच्चे, दिल्ली में गेम खेलते पकड़े गए
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
PUBG MOBILE (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
Link Copied
भारत में PUBG मोबाइल गेम की दीवानगी के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। वैसे ये दीवानगी अब पागलपन का रूप ले रही है, क्योंकि पबजी खेलने के लिए कोई अपने ही घर में चोरी कर रहा है तो पबजी खेलने से मना करने पर कोई किसी की हत्या तक कर दे रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने पांच ऐसे नाबालिग बच्चों को पकड़ा है जो पबजी खेलने के लिए घर से भाग गए थे।
Trending Videos
2 of 5
PUBG LITE
- फोटो : PUBG
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए ये पांचों बच्चे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले हैं। दरअसल इन बच्चों के घरवालों ने पबजी गेम से खेलने से मना किया था जिसके बाद ये स्कूल से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
playing pubg
- फोटो : Social Media
स्कूल से दिल्ली के लिए हो गए रवाना
परिजनों के मुताबिक पांचों बच्चे 22 जुलाई को स्कूल गए थे लेकिन ये स्कूल से घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया और नहीं लौटने पर पुलिस में शिकायत की और बताया कि इन्हें पबजी खेलने से मना किया गया था।
4 of 5
PUBG
घरवालों ने बच्चों की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पांचों बच्चों को दिल्ली से बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। बच्चों ने पुलिस के सामने स्वीकार भी किया कि पबजी गेम खेलने से मना किए जाने के बाद ही वे घर से भागे थे।
विज्ञापन
5 of 5
pubg
- फोटो : social media
गेम आईडी से मिली बच्चों की जानकारी
पुलिस के मुताबिक इन पांचों बच्चों के दिल्ली में होने की जानकारी उनकी गेम आईडी से मिली। इसमें साइबर सेल की मदद ली गई और कंपनी से बच्चों की लोकेशन की जानकारी मांगी गई। उसके बाद इन दो बच्चों को नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन थाना सिंहानी गेट और तीन बच्चों को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।