{"_id":"6a6eacdaccbd9bd0620ab69f","slug":"smartphones-launching-august-google-pixel-11-series-vivo-s2-poco-m8-power-more-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Upcoming Mobile: अगस्त में दस्तक देंगे ये प्रीमियम व किफायती फोन्स, जानें फीचर्स से लेकर संभावित कीमत तक सबकुछ","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Upcoming Mobile: अगस्त में दस्तक देंगे ये प्रीमियम व किफायती फोन्स, जानें फीचर्स से लेकर संभावित कीमत तक सबकुछ
Sun, 02 Aug 2026 08:05 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:05 AM IST
सार
Smartphone Launches: अगस्त 2026 का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई दिग्गज कंपनियां अपने नए-नए मॉडल्स पेश करने की तैयारी में हैं। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं या अपने पसंदीदा ब्रांड के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं अगस्त 2026 में लॉन्च होने वाले संभावित स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल, फीचर्स और कीमतें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Smartphones launching in August: स्मार्टफोन लवर्स के लिए अगस्त 2026 का महीना नए और शानदार लॉन्च से भरा रहने वाला है। इस महीने गूगल अपना फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज के साथ-साथ विवो, सैमसंग, रेडमी, पोको और Infinix जैसी प्रमुख टेक कंपनियां भी अपने-अपने नए डिवाइसेस पेश करेंगी।
प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट से लेकर बजट-फ्रेंडली और किफायती 5G फोन्स तक, इस महीने हर प्राइस सेगमेंट के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। आइए देखते हैं अगस्त 2026 में आने वाले सबसे बड़े स्मार्टफोन लॉन्च की पूरी डिटेल्स...
1. Google Pixel 11 सीरीज
गूगल पिक्सेल 11 सीरीज अगस्त 2026 के सबसे बड़े और मुख्य आकर्षणों में से एक हो सकती है। यह लाइनअप गूगल के लेटेस्ट हार्डवेयर और AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ दस्तक देगी।
विज्ञापन
2. Vivo V80 सीरीज
यह V70 लाइनअप का अपग्रैड वर्जन होगी, जो खास तौर पर प्रीमियम फोटोग्राफी और स्टाइलिश लुक चाहने वाले ग्राहकों को टारगेट कर सकती है।
3. Vivo S2
विवो भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 भी पेश करने वाला है। यह फोन स्लिम डिजाइन और संतुलित परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन पेश करेगा।
4. Samsung Galaxy F70 Pro
सैमसंग अपनी F सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी F70 Pro पेश करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी M47 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
5. Redmi Note 17 5G
शाओमी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली Redmi Note सीरीज को Note 17 5G के साथ अपग्रेड करने जा रहा है।
6. Poco M8 Power 5G
Poco ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि वह अपना नया स्मार्टफोन M8 Power 5G भारत में ला रहा है। यह रेडमी नोट 17 5G का रीबैज्ड वर्जन हो सकता है।
7. Infinix Hot 70 Pro
Infinix भी किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए अपना नया मॉडल पेश करने जा रहा है।

- संभावित फीचर्स: इसमें अपग्रेडेड Tensor चिपसेट, एडवांस कैमरा सिस्टम, नया पिक्सेल ग्लो LED (पीछे की तरफ) और एंड्रॉयड का बिल्कुल नया वर्जन दिया जाएगा। यह सीरीज कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और AI-ड्रिवन एक्सपीरियंस पर फोकस करेगी।
- प्री-बुकिंग: गूगल ने भारत में अपने सब्सक्राइबर्स को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि इसकी प्री-बुकिंग 12 अगस्त से शुरू होगी।
- लॉन्च डेट: यह फोन 12 अगस्त 2026 ग्लोबल और भारत में एक साथ पेश हो सकता है। वहीं अगर कीमत की बात करें ताे यह लगभग 90 हजार के आसपास रहने की संभावना है। Google ने पुष्टि की है कि सभी मॉडल्स की कीमतें पिछले मॉडल्स से ज्यादा होंगी।
2. Vivo V80 सीरीज
यह V70 लाइनअप का अपग्रैड वर्जन होगी, जो खास तौर पर प्रीमियम फोटोग्राफी और स्टाइलिश लुक चाहने वाले ग्राहकों को टारगेट कर सकती है।
- मुख्य फीचर्स: इसमें अपग्रेडेड कैमरा सेटअप, रिफ्रेश्ड डिजाइन और बेहतरीन हार्डवेयर दिया जाएगा।
- लॉन्च डेट: इसकी मिड-अगस्त 2026 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
- संभावित कीमत: प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार के आसपास हो सकती है।
3. Vivo S2
विवो भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 भी पेश करने वाला है। यह फोन स्लिम डिजाइन और संतुलित परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन पेश करेगा।
- वेरिएंट्स व कलर्स: लीक्स के मुताबिक यह 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स में आ सकता है। कलर्स में सैफसयर ब्लू, रीगल ब्रॉन्ज और सिल्क व्हाइट के विकल्प मिलने की उम्मीद है।
- डिस्प्ले व प्रोसेसर: इसमें 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें MediaTek या Qualcomm प्रोसेसर मिलेगा।
- कैमरा व बैटरी: इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। पीछे 50MP प्राइमरी, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा तथा फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
- लॉन्च डेट: छह अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च होने की संभावना है।
4. Samsung Galaxy F70 Pro
सैमसंग अपनी F सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी F70 Pro पेश करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी M47 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
- मुख्य फीचर्स: इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले, सक्षम प्रोसेसर, दमदार बैटरी लाइफ और सैमसंग का स्मूथ वन UI सॉफ्टवेयर मिलेगा।
- लॉन्च डेट: अगस्त 2026 में भारत में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
- अपेक्षित कीमत: यह अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रहेगा। M47 5G के वेरिएंट्स की कीमतें 25,999 से 33,999 तक हैं, इसलिए F70 Pro की कीमत भी इसी दायरे में रहने की उम्मीद है।
5. Redmi Note 17 5G
शाओमी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली Redmi Note सीरीज को Note 17 5G के साथ अपग्रेड करने जा रहा है।
- मुख्य फीचर्स: इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा सेटअप, सुपर-फास्ट चार्जिंग और प्रतिस्पर्धी कीमत देखने को मिलेगी।
- लॉन्च डेट: अगस्त 2026 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
- अपेक्षित कीमत: यह बजट/लोअर मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
6. Poco M8 Power 5G
Poco ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि वह अपना नया स्मार्टफोन M8 Power 5G भारत में ला रहा है। यह रेडमी नोट 17 5G का रीबैज्ड वर्जन हो सकता है।
- मुख्य फीचर्स: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी होगी।
- लॉन्च डेट: यह चार अगस्त 2026, दोपहर 12 बजे लॉन्च हो सकता है। जो करीब 25 हजार से कम हो सकता है।
7. Infinix Hot 70 Pro
Infinix भी किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए अपना नया मॉडल पेश करने जा रहा है।
- मुख्य फीचर्स: यह स्मार्टफोन कम दाम में वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस देने पर फोकस कर सकता है।
- अपेक्षित कीमत: इसकी कीमत करीब 20 से 25 हजार के बीच होने की उम्मीद है।