फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Tips: व्हाट्सएप की फोटो-वीडियो से भर गई है फोन की गैलरी? मिनटों में ऐसे बंद करें ऑटो-सेव फीचर

Sat, 01 Aug 2026 04:30 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 04:30 PM IST
सार

WhatsApp Settings: क्या व्हाट्सएप पर आई फोटो और वीडियो आपके फोन के स्टोरेज को तेजी से भर रही हैं। तो यहां जानिए कुछ आसान सी सेटिंग्स, जिसे बदलकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Stop WhatsApp Photos, Videos Saving Phone Gallery Automatically, Change These Settings
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : एआई जनरेटेड
WhatsApp Media Auto Download: व्हाट्सएप पर आई फाइल्स, फोटो और वीडियो हमारे फोन की गैलरी तेजी से फुल कर देती है। डिफॉल्ट सेटिंग्स की वजह से मीडिया फाइल्स अपने आप फोन की गैलरी में सेव होने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बस एक सेटिंग इस समस्या को खत्म कर सकती है। क्योंकि कंपनी एप में यूजर्स को मीडिया डाउनलोड और विजिबिलिटी पर पूरा कंट्रोल देता है।
Stop WhatsApp Photos, Videos Saving Phone Gallery Automatically, Change These Settings
WhatsApp - फोटो : FREEPIK
क्यों भर जाती है फोन की गैलरी?
देखिए, व्हाट्सएप में डिफॉल्ट रूप से मीडिया ऑटो-डाउनलोड फीचर चालू रहता है। इसका मतलब है कि चैट और ग्रुप्स में आने वाली फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट्स अपने-आप डाउनलोड होकर गैलरी में सेव हो जाते हैं। यह फीचर शेयरिंग को आसान बनाता है, लेकिन इससे फोन का स्टोरेज तेजी से भर सकता है।
Stop WhatsApp Photos, Videos Saving Phone Gallery Automatically, Change These Settings
WhatsApp - फोटो : FREEPIK
व्हाट्सएप में ऑटो-डाउनलोड कैसे बंद करें?
ऑटो-डाउनलोड फीचर बंद करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करें।
  • फिर सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज एंड डाटा विकल्प चुनें।
  • मीडिया ऑटो-डाउनलोड सेक्शन में जाएं।
  • फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स के लिए अपनी पसंद के अनुसार वाई-फाई, मोबाइल डाटा या नेवर चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stop WhatsApp Photos, Videos Saving Phone Gallery Automatically, Change These Settings
व्हाट्सएप टिप्स - फोटो : adobe stock
मीडिया विजिबिलिटी फीचर कैसे बंद करें?
अगर आप चाहते हैं कि WhatsApp की मीडिया फाइलें फोन की गैलरी में दिखाई न दें, तो यह सेटिंग बदलना सबसे जरूरी है।
  • किसी चैट या ग्रुप को खोलें।
  • संपर्क या ग्रुप के नाम पर टैप करें।
  • मीडिया विजिबिलिटी विकल्प चुनें।
  • यहां से इसे ऑफ कर दें।
  • इसके बाद उस चैट या ग्रुप की मीडिया फाइलें गैलरी में दिखाई नहीं देंगी।
विज्ञापन
Stop WhatsApp Photos, Videos Saving Phone Gallery Automatically, Change These Settings
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : freepik
अलग-अलग चैट्स और ग्रुप्स के लिए भी बदल सकते हैं सेटिंग
इतना ही नहीं, व्हाट्सएप यूजर्स को हर चैट और ग्रुप के लिए अलग-अलग सेटिंग चुनने की सुविधा देता है। जिन ग्रुप्स या चैट्स से आप मीडिया सेव नहीं करना चाहते, उनके लिए यही प्रक्रिया दोहरा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed