फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Cover Tips: गलत कवर से 'भट्टी' बन सकता है आपका स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Wed, 29 Jul 2026 04:13 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

फोन को सुरक्षित रखने के लिए कवर लगाना जरूरी है, लेकिन गलत फोन कवर आपके स्मार्टफोन की हीटिंग बढ़ा सकता है। अगर आप नया कवर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि किस तरह का कवर आपके फोन के लिए सही रहेगा और किन गलतियों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
phone cover buying tips best mobile cover to prevent phone heating
जानिए कैसे चुने अपने फोन के लिए सही कवर - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
आजकल लगभग हर स्मार्टफोन यूजर अपने फोन को गिरने और खरोंच से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर कवर आपके फोन के लिए सही नहीं होता? कई बार मोटा या खराब क्वालिटी का कवर फोन की गर्मी बाहर निकलने नहीं देता, जिससे डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगती है। अगर आप नया फोन कवर खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
phone cover buying tips best mobile cover to prevent phone heating
फोन कवर - फोटो : Adobe stock
1. बहुत मोटा कवर खरीदने से बचें
बेहद मोटे और भारी कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकते हैं। इससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग या चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो सकता है।
phone cover buying tips best mobile cover to prevent phone heating
अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल चुनें - फोटो : Adobe stock
2. अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल चुनें
सिलिकॉन, टीपीयू या अच्छी क्वालिटी के पॉलीकार्बोनेट कवर बेहतर विकल्प माने जाते हैं। सस्ते और खराब प्लास्टिक वाले कवर जल्दी गर्म हो सकते हैं और हीट को ट्रैप कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
phone cover buying tips best mobile cover to prevent phone heating
सही फिटिंग वाला कवर लें - फोटो : Adobe stock
3. सही फिटिंग वाला कवर लें
ढीला या जरूरत से ज्यादा टाइट कवर दोनों ही ठीक नहीं हैं। सही फिटिंग वाला कवर फोन के वेंट और माइक्रोफोन, स्पीकर जैसी जगहों को ब्लॉक नहीं करता।
विज्ञापन
phone cover buying tips best mobile cover to prevent phone heating
हीट वेंटिलेशन वाले डिजाइन पर ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला
4. हीट वेंटिलेशन वाले डिजाइन पर ध्यान दें
कुछ प्रीमियम कवर ऐसे डिजाइन के साथ आते हैं जो हवा के बेहतर प्रवाह में मदद करते हैं। अगर आप गेमिंग या भारी इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे कवर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed