फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

App Permissions: क्या आपके फोन में भी ऑन हैं ये पांच परमिशंस? तुरंत करें बंद, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Wed, 29 Jul 2026 02:40 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 29 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

Phone Privacy: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी बैंकिंग, निजी बातचीत, फोटो, लोकेशन और कई जरूरी जानकारियों का सबसे बड़ा स्टोर बन चुका है। लेकिन बहुत से लोग जब कोई नया एप डाउनलोड करते हैं, तो बिना सोचे-समझे उसे सभी परमिशन दे देते हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि यही छोटी-सी लापरवाही उनकी प्राइवेसी, पर्सनल डेटा और यहां तक कि बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है। अगर आपके फोन में भी कुछ एप परमिशन बिना जरूरत के ON हैं, तो उन्हें तुरंत चेक कर बंद कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सी परमिशन सबसे ज्यादा जोखिम भरी हैं, उनका गलत इस्तेमाल कैसे हो सकता है और खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
 

विज्ञापन
5 Dangerous Phone Permissions Put Privacy, Bank Account Risk
खतरनाक एप परमिशंस - फोटो : एआई जनरेटेड
App Permissions: अगर आपके स्मार्टफोन में पांच संवेदनशील परमिशंस बिना सोचे-समझे हमेशा के लिए ऑन हैं, तो आपकी प्राइवेसी और बेंक अकाउंट दोनों गंभीर खतरे में पड़ सकते हैं। कई बार तो फर्जी या साधारण दिखने वाले गेमिंग एप्स इन परमिशंस का गलत इस्तेमाल करके आपका पर्सनल डेटा चोरी कर लेते हैं। इसलिए स्मार्टफोन में मौजूद इन पांच सबसे खतरनाक परमिशंस को तुरंत चेक करें और जरूरत न होने पर बंद कर दें।


फोन में मौजूद खतरनाक परमिशंस को तुरंत करें ऑफ
5 Dangerous Phone Permissions Put Privacy, Bank Account Risk
SMS एक्सेस - फोटो : एआई जनरेटेड
1. SMS Permission सबसे ज्यादा खतरनाक क्यों?
  • अगर किसी फर्जी या संदिग्ध एप को एसएमएस पढ़ने की अनुमति मिल जाती है, तो वह आपके मोबाइल पर आने वाले बैंक OTP, ट्रांजैक्शन मैसेज और लॉग-इन कोड तक पहुंच सकता है।
  • ऐसे में साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए जिन एप्स को SMS की जरूरत नहीं है, उनसे यह परमिशंस तुरंत हटा दें।
5 Dangerous Phone Permissions Put Privacy, Bank Account Risk
माइक्रोफोन और कैमरा - फोटो : एआई जनरेटेड
2. Microphone और Camera Permission से क्या खतरा है?
  • आपके मोबाइल में माइक्रोफोन और कैमरा जैसी परमिशंस सिर्फ वीडियो कॉल या कैमरा एप्स के लिए जरूरी होती हैं।
  • अगर कोई गेम, टॉर्च, कैलकुलेटर या साधारण एप इन्हें मांग रहा है, तो सावधान हो जाएं। ऐसे एप्स बैकग्राउंड में आपकी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं या कैमरे का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी निजी जानकारी लीक होने या ब्लैकमेलिंग का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Dangerous Phone Permissions Put Privacy, Bank Account Risk
लोकेशन सर्विसेज - फोटो : एआई जनरेटेड
3. Location Permission हमेशा ON रखने से क्या खतरा?
  • अगर किसी एप को Always Allow पर लोकेशन एक्सेस दिया गया है, तो वह हर समय आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकता है।
  • इससे यह जानकारी रिकॉर्ड हो सकती है कि आप कब, कहां और कितनी देर तक रहे। यह डेटा विज्ञापन कंपनियों या साइबर अपराधियों तक भी पहुंच सकता है।
  • इसलिए लोकेशन परमिशंस हमेशा वाइल यूजिंग द एप पर ही रखें।
विज्ञापन
5 Dangerous Phone Permissions Put Privacy, Bank Account Risk
स्टोरेज और फाइल्स - फोटो : एआई जनरेटेड
4. Storage और Media Access से क्या नुकसान हो सकता है?
  • स्टोरेज एक्सेस मिलने के बाद कोई भी एप आपके फोन में मौजूद फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट और अन्य निजी फाइलों तक पहुंच सकता है।
  • अगर ऐसा एप सुरक्षित नहीं है, तो आपकी निजी तस्वीरें और दस्तावेज लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed