फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराना स्मार्टफोन बेचने जा रहे हैं: भूलकर भी Delete करना न भूलें ये 7 चीजें, वरना हैकर्स कर देंगे बड़ा खेल!

Wed, 29 Jul 2026 12:47 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

नया फोन लेने की खुशी में अपना पुराना फोन जल्दबाजी में बिल्कुल न बेचें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही हैकर्स को आपका बैंक अकाउंट खाली करने या निजी डेटा लीक करने का मौका दे सकती है। फोन को एक्सचेंज या सेल करने से पहले ये 7 काम जरूर करें।

विज्ञापन
7 important things to delete before selling old smartphone details in hindi
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले हो जाएं सावधान - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
आजकल स्मार्टफोन बदलना आम बात हो गई है। नया फोन खरीदते ही ज्यादातर लोग पुराने डिवाइस को एक्सचेंज या बेच देते हैं, लेकिन जल्दबाजी में की गई एक छोटी-सी गलती आपकी निजी जानकारी को दूसरों के हाथों तक पहुंचा सकती है। बैंकिंग एप्स, फोटो-वीडियो, चैट, ईमेल, पासवर्ड और डिजिटल दस्तावेज जैसी संवेदनशील जानकारी अगर फोन में रह जाए, तो इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए पुराना स्मार्टफोन बेचने या किसी और को देने से पहले कुछ जरूरी डेटा और सेटिंग्स हटाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वे 7 चीजें, जिन्हें डिलीट किए बिना कभी भी अपना पुराना फोन किसी और के हाथ में नहीं देना चाहिए।
7 important things to delete before selling old smartphone details in hindi
डेटा का बनाएं बैकअप - फोटो : एआई जनरेटेड
डेटा का बनाएं बैकअप
पुराने फोन से कुछ भी डिलीट करने से पहले, उसका सुरक्षित बैकअप लेना सबसे अहम है। अपने सभी जरूरी कॉन्टैक्ट्स, पर्सनल तस्वीरें, वीडियो और अहम दस्तावेजों का बैकअप Google Drive (एंड्रॉयड के लिए) या iCloud (आईफोन के लिए) पर लें। इसके अलावा, WhatsApp की सेटिंग में जाकर अपनी चैट्स का भी रीसेंट बैकअप बनाना न भूलें, ताकि नए फोन में आपका कोई भी पुराना मैसेज मिस न हो।
7 important things to delete before selling old smartphone details in hindi
सभी अकाउंट्स से करें लॉग-आउट - फोटो : AI
सभी अकाउंट्स से करें लॉग-आउट
फोन को सीधे फॉर्मेट करने की गलती कभी न करें। सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं और अपने Google अकाउंट या Apple ID को मैन्युअली 'रिमूव' या 'साइन-आउट' करें। इसके साथ ही, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (X) और लिंक्डइन जैसे सभी सोशल मीडिया ऐप्स से भी अपना अकाउंट लॉग-आउट कर दें। अगर आप सीधे रिसेट करते हैं, तो कई बार 'फैक्ट्री रिसेट प्रोटेक्शन' (FRP) लॉक लग जाता है, जिससे नए खरीदार को फोन चालू करने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 important things to delete before selling old smartphone details in hindi
बैंकिंग और पेमेंट एप्स को हटाएं - फोटो : एआई जनरेटेड
बैंकिंग और पेमेंट एप्स का करें पूरा सफाया
आपका फोन एक चलता-फिरता बैंक है। इसलिए, फोन बेचने से पहले सभी UPI और बैंकिंग एप्स (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, YONO SBI आदि) से अपना बैंक अकाउंट डी-लिंक (Unlink) करें। सिर्फ एप को अनइंस्टॉल करना काफी नहीं है। सेटिंग्स में जाकर पहले इन एप्स का डेटा और कैशे मेमरी क्लियर करें, उसके बाद ही इन्हें फोन से हटाएं।
विज्ञापन
7 important things to delete before selling old smartphone details in hindi
गूगल जारी कर रहा है लॉनइन करने का नया तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड
सेव किए गए पासवर्ड्स को हटाएं
हम अक्सर सुविधा के लिए अपने ब्राउजर (Google Chrome या Safari) में पासवर्ड सेव कर लेते हैं। ये सेव किए गए पासवर्ड्स नए यूजर के हाथ लग सकते हैं। अपने ब्राउज़र की सेटिंग्स में जाएं, 'पासवर्ड मैनेजर' खोलें और वहां सेव किए गए सभी पासवर्ड्स और ऑटो-फिल (Autofill) डिटेल्स (जैसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी या घर का पता) को पूरी तरह से डिलीट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed