फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   whatsapp web audio video calling how to use guide hindi

टिप्स: WhatsApp Web पर ऑडियो-वीडियो कॉल कैसे करें? लैपटॉप से कॉलिंग के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Wed, 29 Jul 2026 02:14 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2026 02:14 PM IST
सार

WhatsApp Web: व्हाट्सएप वेब यूजर्स अब सीधे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस नए फीचर को इस्तेमाल करने का आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

विज्ञापन
whatsapp web audio video calling how to use guide hindi
व्हाट्सएप ने वेब यूजर्स के लिए शुरू की कॉलिंग की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स अब बिना मोबाइल या डेक्सटॉप एप डाउनलोड किए सीधे वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) ने 28 जुलाई को एक बड़ा एलान करते हुए व्हाट्सएप वेब पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। आइए एक नजर डालते हैं इस नए फीचर की खासियतों पर और जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन


वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई अहम फीचर्स
व्हाट्सएप वेब पर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर को रोलआउट करने के साथ ही कंपनी ने कई नए फीचर्स को भी एड किया है:
  • एन्क्रिप्शन: व्हाट्सएप वेब पर की जाने वाली सभी ऑडियो और वीडियो कॉल्स पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी। इसका मतलब है कि आपकी बातें पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और कोई भी तीसरा व्यक्ति आपकी बातें नहीं सुन सकेगा। 
  • विज्ञापन
  • कॉल ट्रांसफर: व्हाट्सएप वेब पर कॉलिंग के दौरान आप कॉल को रियल टाइम में मोबाइल, टैब या डेक्सटॉप पर ट्रांसफर भी कर सकेंगे। इससे कॉल के दौरान डिवाइस को बदलना आसान हो जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वेटिंग रूम: अब ग्रुप कॉल के लिए आप ऐसे लिंक शेयर कर पाएंगे जिसमें लोगों को शामिल होने के लिए आपकी अप्रूवल की जरूरत होगी। इससे आपको ग्रुप कॉल के दौरान बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल मिलेगा।
  • क्विक एचडी: वीडियो कॉल शुरू होते ही आपको पहले कुछ सेकेंड्स के लिए हाई डेफिनेशन (HD) में वीडियो दिखेगा।
  • नॉइज सप्रेशन: अब वीडियो कॉल के दौरान व्हाट्सएप आपके बैकग्राउंड नॉइज को अपने आप हटा देगा। इससे आपकी कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनेगी।

व्हाट्सएप वेब से कॉल करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
  • कंप्यूटर या लैपटॉप में एक काम करने वाला माइक्रोफोन और वेबकैम।
  • एक एक्टिव और अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन।
  • आप जिस वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं उसे माइक्रोफोन और कैमरे की एक्सेस परमिशन देनी होगी।

WhatsApp Web पर कैसे करें ऑडियो या वीडियो कॉल?
अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो गया है, तो कॉल करना बेहद आसान है।
  • स्टेप 1: अपने कंप्यूटर पर किसी भी ब्राउजर में web.whatsapp.com खोलें।
  • स्टेप 2: QR Code स्कैन करके अपना WhatsApp अकाउंट लॉग इन करें।
  • स्टेप 3: उस व्यक्ति की चैट खोलें जिससे आप बात करना चाहते हैं।
  • स्टेप 4: चैट विंडो के ऊपरी दाएं हिस्से में अब Voice Call और Video Call के नए आइकन दिखाई देंगे।
  • स्टेप 5: ऑडियो कॉल के लिए फोन वाले आइकन पर और वीडियो कॉल के लिए कैमरा आइकन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: पहली बार कॉल करने पर ब्राउजर माइक्रोफोन और कैमरा की अनुमति मांगेगा। Allow पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7: सामने वाला व्यक्ति कॉल रिसीव करते ही बातचीत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed