फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BitChat पर सरकार की सख्ती के बीच बड़ा अपडेट: अब बिना इंटरनेट, Play Store और GitHub के भी इंस्टॉल होगी एप

Fri, 31 Jul 2026 04:07 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 04:07 PM IST
सार

BitChat एप को लेकर विवाद के बीच बड़ा बदलाव हुआ है। अब Android यूजर इसे बिना इंटरनेट, Google Play Store या GitHub के भी एक फोन से दूसरे फोन में इंस्टॉल कर सकेंगे। जानिए यह फीचर कैसे काम करता है और सरकार को इससे क्यों है चिंता।

विज्ञापन
bitchat offline app install without internet play store github bluetooth feature explained
बिटचैट एप - फोटो : अमर उजाला
ऑफलाइन मैसेजिंग एप BitChat एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह इसका नया फीचर है, जिसके जरिए एंड्रॉयड यूजर बिना इंटरनेट, गूगल प्लेस्टोर या GitHub की मदद लिए सीधे दूसरे फोन में एप इंस्टॉल कर सकेंगे। यह अपडेट ऐसे समय आया है, जब भारत सरकार इस एप को लेकर चिंता जता चुकी है और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग भी कर चुकी है।


क्या है नया फीचर?
ट्विटर (अब X) के को-फाउंडर जैक डोर्सी की ओर से विकसित BitChat एप में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया ऑफलाइन शेयरिंग फीचर जोड़ा गया है। कंपनी ने X पर जानकारी दी कि अब जिस फोन में BitChat पहले से इंस्टॉल है, वह दूसरे एंड्रॉयड फोन में एप की इंस्टॉलेशन फाइल सीधे भेज सकेगा। इस प्रक्रिया में न इंटरनेट की जरूरत होगी, न गूगल प्लेस्टोर की और न ही GitHub से डाउनलोड करना पड़ेगा।
bitchat offline app install without internet play store github bluetooth feature explained
को-फाउंडर जैक डोर्सी ने दिया अपडेट - फोटो : एक्स
अब ऐसे होगी एप की इंस्टॉलेशन
पहले BitChat इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को GitHub या किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से APK फाइल डाउनलोड करनी पड़ती थी। नए अपडेट के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब BitChat इंस्टॉल करने वाला यूजर ब्लूटूथ या Wi-Fi के जरिए दूसरे एंड्रॉयड फोन में एप की APK फाइल भेज सकता है। फाइल मिलने के बाद सामने वाला यूजर बिना इंटरनेट के सीधे एप इंस्टॉल कर सकेगा। फिलहाल यह सुविधा केवल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध कराई गई है।
bitchat offline app install without internet play store github bluetooth feature explained
सरकार ने BitChat पर जताई थी चिंता - फोटो : एआई जनरेटेड
प्रतिबंध लगने पर भी चलता रहेगा एप
BitChat टीम का कहना है कि अब एप खुद को दूसरे एंड्रॉयड फोन में भेज सकती है। इसका मतलब यह है कि यदि भविष्य में एप को GitHub या Google Play Store से हटा भी दिया जाता है, तब भी जिन यूजर्स के फोन में यह पहले से मौजूद होगी, वे इसे दूसरे लोगों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो BitChat इंस्टॉल किया हुआ हर Android फोन इस एप के वितरण का माध्यम बन सकता है।

भारत सरकार ने क्यों जताई चिंता?
हाल ही में भारत सरकार ने BitChat को GitHub से हटाने की मांग की थी। सरकार का कहना था कि इस तरह की ऑफलाइन मैसेजिंग एप का इस्तेमाल आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में किया जा सकता है, जिससे जांच एजेंसियों के काम में बाधा आ सकती है।

यह एप उस समय सुर्खियों में आई थी, जब नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जेन-जी युवाओं द्वारा इसका इस्तेमाल किए जाने की खबर सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bitchat offline app install without internet play store github bluetooth feature explained
ब्लूटूथ मेश नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला
ब्लूटूथ मेश नेटवर्क क्या होता है?
BitChat ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) मेश नेटवर्क तकनीक पर काम करती है। इसमें आसपास मौजूद कई ब्लूटूथ डिवाइस आपस में जुड़कर एक नेटवर्क बना लेते हैं। इस नेटवर्क को चलाने के लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट, राउटर या टावर की जरूरत नहीं पड़ती। इस नेटवर्क पर मैसेज एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचते हुए आगे बढ़ता रहता है।
विज्ञापन
bitchat offline app install without internet play store github bluetooth feature explained
APK फाइल से इन्सटॉल होते हैं एप्स - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
APK फाइल क्या होती है?
APK कम मतलब एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज होता है। यह एंड्रॉयड एप की इंस्टॉलेशन फाइल होती है। जिस तरह विंडोज कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए .exe फाइल का उपयोग होता है, उसी तरह एंड्रॉयड में एप इंस्टॉल करने के लिए .apk फाइल इस्तेमाल की जाती है। इसकी मदद से गूगल प्लेस्टोर या एपल एपस्टोर के बिना भी एप इंस्टॉल की जा सकती है।

GitHub क्या है?
GitHub दुनिया के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कोड होस्टिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। डेवलपर्स यहां अपने एप, सोर्स कोड और APK जैसी फाइलें साझा करते हैं। जब कोई एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध नहीं होती, तो उसकी इंस्टॉलेशन फाइल अक्सर GitHub रिपॉजिटरी पर उपलब्ध कराई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed