{"_id":"6a6d6f80f89ff9b734052089","slug":"claude-ai-chats-appeared-google-search-here-how-protect-your-privacy-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Claude AI यूजर्स के लिए अलर्ट: क्या गूगल पर पब्लिक हो गई हैं आपकी प्राइवेट चैट? जानें सुरक्षा के आसान तरीके","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Claude AI यूजर्स के लिए अलर्ट: क्या गूगल पर पब्लिक हो गई हैं आपकी प्राइवेट चैट? जानें सुरक्षा के आसान तरीके
Sat, 01 Aug 2026 09:35 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:35 AM IST
सार
Claude AI Privacy: क्या आपकी क्लाउड AI चैट भी गूगल सर्च तक पहुंच सकती है? इस घटना के बाद प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैट्स शेयर कैसे होती हैं और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Claude AI Public Link: क्लाउड एआई की कुछ बातचीत गूगल सर्च में दिखाई देने के बाद यूजर्स के बीच प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, बाद में इन लिंक्स को सर्च रिजल्ट्स से हटा दिया गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि एआई चैटबॉट्स पर की गई बातचीत कितनी सुरक्षित है। आइए जानते हैं कि यह मामला क्या है और आप अपनी चैट्स को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
गूगल सर्च में कैसे पहुंची क्लाउड एआई की चैट्स?
अगर आपने पहले कभी क्लाउड एआई पर चैट शेयर की है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके उसकी स्थिति चेक कर सकते हैं...
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि इंटरनेट पर शेयर किया गया कोई भी पब्लिक लिंक अनजाने लोगों तक पहुंच सकता है। भले ही कंपनी सीधे तौर पर चैट्स को सर्च इंजन के साथ साझा न करे, लेकिन सार्वजनिक रूप से शेयर किया गया कंटेंट कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल सकता है।
विज्ञापन
गूगल सर्च में कैसे पहुंची क्लाउड एआई की चैट्स?
- यह मामला किसी प्राइवेट चैट के लीक होने का नहीं था। दरअसल, जिन चैट्स को यूजर्स ने खुद क्रिएट पब्लिक लिंक फीचर के जरिए शेयर किया था, वही सर्च इंजन तक पहुंच गईं।
- क्लाउड के डेस्कटॉप एप में चैट शेयर करने के लिए टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद कर्व्ड फॉरवर्ड एरो पर क्लिक करना होता है। इसके बाद यूजर्स को दो विकल्प दिखाई देते हैं कीप प्राइवेट और क्रिएट पब्लिक लिंक।
- जैसे ही कोई यूजर Create public link चुनता है, एक ऐसा URL बन जाता है जिसे लिंक रखने वाला कोई भी व्यक्ति देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- इस पर कंपनी का जवाब भी सामने आया। क्लाउड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक का कहना है कि वह किसी भी चैट डायरेक्टरी या साइटमैप को गूगल जैसे सर्च इंजनों के साथ साझा नहीं करती है।
- हालांकि, अगर कोई यूजर उस लिंक को सोशल मीडिया या किसी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करता है, तो थर्ड-पार्टी सर्विसेज उसे आर्काइव कर सकती हैं। यही वजह है कि कुछ चैट्स सर्च रिजल्ट्स तक पहुंच गईं।
अगर आपने पहले कभी क्लाउड एआई पर चैट शेयर की है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके उसकी स्थिति चेक कर सकते हैं...
- सबसे पहले क्लाउड एआई खोलें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाएं।
- प्राइवेसी सेक्शन पर क्लिक करें।
- शेयर्ड चैट्स या Shared artefacts विकल्प चुनें।
- यहां आपको सभी पब्लिक चैट्स दिखाई देंगी।
- जिस चैट को पब्लिक नहीं रखना चाहते, उसकी विजिबिलिटी प्राइवेट कर दें।
- क्लाउड एआई या किसी भी AI चैटबॉट का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं।
- पब्लिक लिंक सोच-समझकर शेयर करें।
- बैंकिंग, पासवर्ड, क्रिप्टो वॉलेट और कानूनी दस्तावेज जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
- समय-समय पर प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करते रहें।
- सोशल मीडिया पर चैट लिंक पोस्ट करने से पहले उसकी जरूरत जरूर समझें।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि इंटरनेट पर शेयर किया गया कोई भी पब्लिक लिंक अनजाने लोगों तक पहुंच सकता है। भले ही कंपनी सीधे तौर पर चैट्स को सर्च इंजन के साथ साझा न करे, लेकिन सार्वजनिक रूप से शेयर किया गया कंटेंट कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल सकता है।