सब्सक्राइब करें

Face App की मदद से 18 साल बाद मिला बच्चा, तीन साल की उम्र में हुआ था किडनैप

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 22 Jul 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Face App: kidnapped man found after 18 years, thanks to ageing app technology
kidnapped man found after 18 years - फोटो : AsiaWire

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई-ना-कोई चैलेंज और ट्रेंड चलता रहता है। कई बार यह ट्रेंड कई बार मुसीबत का कारण बन जाता है तो कई बार इसकी वजह से किसी का उजड़ा हुआ घर बस जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर बूढ़ा दिखने का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के तहत लोग फेस एप के जरिए अपनी बुढ़ापे की संभावित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Trending Videos
Face App: kidnapped man found after 18 years, thanks to ageing app technology
FACE APP - फोटो : FACE APP

वहीं फेस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। एक अमेरिकी सांसद ने एफबीआई से इसकी जांच करने की मांग भी की है, लेकिन इसी फेस एप की मदद से चीन में एक परिवार की तकदीर बदल गई है और तीन साल की उम्र में गायब हुआ बच्चा घर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Face App: kidnapped man found after 18 years, thanks to ageing app technology
kidnapped man found after 18 years - फोटो : AsiaWire

दरअसल यहां के रहने वाले एक परिवार को करीब दो दशक बाद अपना बच्चा मिल गया है। जो किडनैप हो गया है। इस बच्चे का तीन साल की उम्र में अपहरण किया गया था। इस एप के आने के बाद पुलिस को विचार आया कि क्यों ना बच्चे की पुरानी तस्वीर को इस तकनीक की मदद से बदला जाए। और देखा जाए कि आज वो बच्चा कैसा दिखता होगा।

Face App: kidnapped man found after 18 years, thanks to ageing app technology
kidnapped man found after 18 years - फोटो : AsiaWire

इसके बाद पुलिस ने इसी तरीके को अपनाया और बच्चे तक पहुंच गई। जिस एप का इस्तेमाल चीन की पुलिस ने किया है, उसे चीन की टेक और इंटरनेट कंपनी टेनसेंट ने बनाया है। पुलिस ने बच्चे की तीन साल की उम्र वाली तस्वीर के आधार पर हाई एक्यूरेसी के साथ बताया कि वो अब कैसा दिखता होगा। कोई भी गलती ना हो इसके लिए पुलिस ने एआई लैब के अनुमान का मौजूदा फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के साथ मिलान किया।

विज्ञापन
Face App: kidnapped man found after 18 years, thanks to ageing app technology
बच्चे के पिता - फोटो : AsiaWire

सॉफ्टवेयर की सहायता से करीब सौ लोगों को छांटा गया। जिसके बाद पता चला कि 18 साल पहले किडनैप हुआ यू वीफेंग अब कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। मामले की जांच में जुटे अधिकारी झेंग  झेनहाई ने बताया कि जब उन्हें वीफेंग मिला तो उसने इनकार कर दिया कि उसका अपहरण हुआ था। लेकिन जब उसके डीएनए का उसके माता-पिता के डीएनए से मिलान किया गया तो सब साफ हो गया। अधिकारी झेंग का कहना है कि वह अपहरण के बाद से ही बच्चे की तलाश कर रहे थे और उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। अगली स्लाइड में देखें 3 साल पहले और 18 साल बाद की फोटो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed