{"_id":"5d31485f8ebc3e6cd405fc0b","slug":"face-app-is-this-app-dangerous-for-user-with-privacy-concern","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या Face App का इस्तेमाल करना वाकई खतरनाक है?","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
क्या Face App का इस्तेमाल करना वाकई खतरनाक है?
बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
FACE APP
- फोटो : FACE APP
Link Copied
दुनिया भर में फेस एप की धूम मची है। इस एपके जरिए लोग अपने बुढ़ापे की संभावित तस्वीर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फेस एप की तस्वीरें अंधाधुंध पोस्ट की जा रही हैं। यह एप किसी भी व्यक्ति की तस्वीर को कृत्रिम तरीकS से बुज़ुर्ग चेहरे में तब्दील कर देता है। लेकिन आपको अपने बुढ़ापे की तस्वीर जितनी रोमांचित कर रही है उसके अपने खतरे भी हैं। यह रूसी एप है। जब आप एप को फोटो बदलने के लिए भेजते हैं तो यह फेस एप सर्वर तक जाता है।
Trending Videos
2 of 8
FACE APP
- फोटो : FACE APP
फेस एप यूजर्स की तस्वीर को चुनकर अपलोड करता है। इसमें बदलाव कृत्रिम इंटेलिजेंस के जरिए किया जाता है। इसमें सर्वर का इस्तेमाल होता है। इसमें आप फोटो अपलोड भी कर सकते हैं और एप से फोटो क्लिक भी कर सकते हैं। दरअसल, उस एप को केवल आप एक फोटो ही नहीं दे रहे हैं बल्कि बहुत कुछ दे रहे होते हैं। आपकी इस तस्वीर का उस वक्त तो लगता है कि निजी इस्तेमाल हो रहा है लेकिन बाद में इसका सार्वजनिक इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
face app challenge
- फोटो : self
यह एप आपके फोन से सूचनाओं को हासिल कर सकता है और बाद में इन सूचनाओं का विज्ञापन में इस्तेमाल किया जा सकता है। संभव है कि यह एप आपकी आदतों और रुचियों का समझने की कोशिश कर रहा है ताकि विज्ञापन में इस्तेमाल किया जा सके। इसे मार्केटिंग के हथियार के तौर पर भी देखा जा रहा है। कई लोग इस बात की चिंता भी जता रहे हैं कि यह एप आपके फोन की सारी तस्वीरों तक पहुंच सकता है।
4 of 8
Chuck Schumer
- फोटो : www.schumer.senate.gov
कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि एप खोलते ही इंटरनेट पर सारी तस्वीरें अपलोड होने लगीं। हालांकि आईओएस और आईफोन में यह विकल्प आता है कि किन तस्वीरों को हैंडओवर करना चाह रहे हैं और किन तस्वीरों को नहीं। फेस ऐप को लेकर अमरीकी सीनेट में भी चिंता जताई गई है। सीनेट में अल्पसंख्यक नेता चक शुमर ने फेस एप की जांच की मांग की है। ट्विटर पर पोस्ट किए पत्र में शुमर ने लिखा है, ''यह बहुत ही चिंताजनक है। अमरीकी नागरिकों के निजी डाटा विदेशी ताकेतें हासिल कर रही हैं।''
विज्ञापन
5 of 8
FACE APP
- फोटो : FACE APP
इन चिंताओं को फेस एप ने सिरे से खारिज कर दिया है। यह एप सेंट पीटर्सबर्ग स्थित कंपनी वायरलेस लैब की है। इस कंपनी का कहना है कि लोगों की तस्वीरें स्थायी रूप से स्टोर नहीं की जा रही हैं और न ही पर्सनल डाटा में सेंधमारी की जा रही है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स जिन तस्वीरों को चुन रहे हैं उन्हीं की एडिटिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।