सब्सक्राइब करें

फ्री व्हाट्सएप प्लस सब्सक्रिप्शन: सभी यूजर्स के लिए 1 महीने का मुफ्त ट्रायल, ढेरों प्रीमियम फीचर्स का मजा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 19 Jun 2026 06:53 PM IST
सार

WhatsApp Plus Free Subscription For 1 Months: व्हाट्सएप ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सर्विस व्हाट्सएप प्लस लॉन्च कर दी है। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को इसका 1 महीने का फ्री ट्रायल मिल रहा है। इस सर्विस के जरिए आप वॉट्सएप का रंग और आइकन बदलने, 20 चैट्स तक पिन करने और खास रिंगटोन्स जैसे कई शानदार प्रीमियम फीचर्स का मजा ले सकते हैं। आइए आसान स्टेप्स में जानते हैं कि आप इसे अपने फोन में फ्री में कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Plus Subscription Explained: Viral Claims About Free Trial and Premium Features Raise Questions
व्हाट्सएप प्लस का 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : एआई

मशहूर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सर्विस व्हाट्सएप प्लस लॉन्च कर दी है। यह सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए आ गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी सभी यूजर्स को पहले महीने के लिए इसका फ्री ट्रायल दे रही है, ताकि आप इसके खास फीचर्स का अनुभव ले सकें। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आप इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं और इसमें क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे।

WhatsApp Plus Subscription Explained: Viral Claims About Free Trial and Premium Features Raise Questions
व्हाट्सएप प्लस का 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : एआई

कितनी है व्हाट्सएप प्लस की कीमत?

कंपनी फिलहाल 1 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद, इस सर्विस का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको हर महीने 75 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।

WhatsApp Plus Subscription Explained: Viral Claims About Free Trial and Premium Features Raise Questions
भारतीय यूजर्स के लिए आ गया व्हाट्सएप प्लस - फोटो : एआई जनरेटेड

फ्री में कैसे एक्टिवेट करें व्हाट्सएप प्लस?

अगर आप भी इस नई सर्विस का फ्री में मजा लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने व्हाट्सएप की प्रोफाइल या सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां आपको सब्सक्रिप्शन का एक नया विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पॉप-अप विंडो आएगी, इसमें व्हाट्सएप प्लस के सेक्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां इसके सभी फीचर्स की लिस्ट होगी। स्क्रीन पर सबसे ऊपर लिखा होगा- ट्राई व्हाट्सएप प्लस फॉर फ्री।
  • अब सबसे नीचे दिए गए स्टार्ट फॉर फ्री मंथ बटन पर क्लिक करें।
  • जरूरी बात: सभी फ्री ट्रायल्स की तरह इसमें भी आपको ऑटो-पेमेंट (Auto-Pay) सेट करना होगा। एक महीना पूरा होने के बाद ही आपके अकाउंट से 75 रुपये कटेंगे। अगर आपको सर्विस पसंद नहीं आती है, तो आप पैसे कटने से पहले इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। इससे आपके पैसे भी बचे रहेंगे और आप 1 महीने व्हाट्सएप प्लस का आनंद भी ले सकते हैं।
  • नोट: यह ऑफर आईफोन और एंड्रॉयड, दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Plus Subscription Explained: Viral Claims About Free Trial and Premium Features Raise Questions
व्हाट्सएप प्लस फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

व्हाट्सएप प्लस के धांसू प्रीमियम फीचर्स

अगर आप यह सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपको सामान्य वॉट्सएप के मुकाबले कई शानदार फीचर्स मिलेंगे:

  • एप का रंग बदलें: आपको वाइब्रेंट ब्लू, रॉयल पर्पल, फॉरेस्ट ग्रीन और फ्यूशिया पिंक जैसे 18 नए कलर थीम मिलेंगे, जिससे आप एप का पूरा लुक अपने हिसाब से बदल सकते हैं।
  • नए एप आइकन्स: आप अपने फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले व्हाट्सएप के हरे आइकन को 14 अलग-अलग डिजाइनों में बदल सकेंगे। इसमें सिंपल और आर्टिस्टिक दोनों तरह के डिजाइन शामिल हैं।
  • खास रिंगटोन्स: कॉल और मैसेज के लिए 10 नई प्रीमियम रिंगटोन्स दी गई हैं।
  • 20 चैट्स करें पिन: नॉर्मल वॉट्सएप में चैट पिन करने की लिमिट काफी कम है, लेकिन इसमें आप अपनी फेवरेट 20 चैट्स को सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।
  • कस्टम चैट लिस्ट और स्टिकर्स: आपको खास एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक मिलेंगे। इसके अलावा, चैट लिस्ट को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करने का पूरा कंट्रोल भी मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed