{"_id":"6a2af363d6ae5f22320a89c5","slug":"youtube-revives-in-app-chat-feature-years-after-shutting-it-down-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब लिंक शेयर करने की झंझट खत्म: YouTube एप में ही कर सकेंगे चैट, वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
अब लिंक शेयर करने की झंझट खत्म: YouTube एप में ही कर सकेंगे चैट, वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
Published by: Suyash Pandey
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:16 AM IST
सार
YouTube DM Feature: यूट्यूब एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर वापस लाने की तैयारी कर रहा है। यह वही फीचर है जिसे कंपनी ने 2019 में बंद कर दिया था। नए अपडेट के तहत यूजर्स सीधे यूट्यूब एप के अंदर वीडियो शेयर कर सकेंगे, दोस्तों से चैट कर सकेंगे और ग्रुप बातचीत भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
यूट्यूब में वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब अब सिर्फ वीडियो देखने तक सीमित नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसा शानदार फीचर वापस ला रही है, जिससे आप वीडियो देखने के साथ-साथ अपने दोस्तों से चैट भी कर सकेंगे। जी हां, यूट्यूब अपना डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर फिर से शुरू करने जा रहा है।
2 of 6
यूट्यूब में वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर
- फोटो : अमर उजाला
2019 में बंद कर दिया था ये फीचर
आपको जानकर हैरानी होगी कि यूट्यूब पर मैसेज करने का यह फीचर बिल्कुल नया नहीं है। कंपनी ने इसे वर्षों पहले शुरू किया था, लेकिन 2019 में इसे हटा लिया गया था। उस वक्त यूट्यूब को लगता था कि लोग वीडियो शेयर करने के लिए व्हाट्सएप और दूसरे प्लेटफॉर्म्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए, इन-एप मैसेजिंग का कोई खास फायदा नहीं हो रहा था। लेकिन, अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है।
3 of 6
यूट्यूब में वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर
- फोटो : अमर उजाला
आखिर क्यों वापस आ रहा है यूट्यूब DM?
आज के समय में इंटरनेट का नियम है- "यूजर को अपने एप में रोककर रखो।" इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट जैसे एप्स पहले से ही मैसेजिंग पर भारी फोकस कर रहे हैं। यूट्यूब भी अब इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता। कंपनी की कोशिश है कि वीडियो देखने, उस पर चर्चा करने और शेयर करने के लिए आपको यूट्यूब से बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यूट्यूब में वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर
- फोटो : अमर उजाला
इस नए फीचर में क्या होगा खास?
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब का यह नया DM फीचर पुराने वाले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड होगा। इसमें यूजर्स को कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी:
डायरेक्ट वीडियो शेयरिंग: कोई मजेदार वीडियो देखा? अब उसे सीधे यूट्यूब चैट में ही अपने दोस्त को भेजें।
पर्सनल और ग्रुप चैट: आप दोस्तों के साथ अकेले में बात कर सकेंगे और ग्रुप बनाकर भी वीडियोज पर चर्चा कर सकेंगे।
शानदार एक्सपीरियंस: वीडियो शेयर करने के लिए लिंक कॉपी करके व्हाट्सएप पर जाने की झंझट खत्म। इससे आपका समय भी बचेगा।
विज्ञापन
5 of 6
यूट्यूब में वापस आ रहा है डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
यूट्यूब का यह इन-एप चैट फीचर सीधे तौर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे दिग्गजों को टक्कर दे सकता है।
रोलआउट: हालांकि, यह फीचर सभी देशों में एक साथ नहीं आएगा। शुरुआत में इसे कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया जा रहा है।
ग्लोबल लॉन्च: अगर यह टेस्टिंग सफल रहती है और यूजर्स इसे पसंद करते हैं, तो जल्द ही इसे दुनियाभर में लॉन्च कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।