YouTube Most Subscribers: MrBeast का चैनल बना दुनिया में नंबर वन, 50 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा किया पार
MrBeast YouTube Record: दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर्स में से एक MrBeast ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 500 मिलियन (50 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्तिगत यूट्यूब क्रिएटर बन गए हैं। उनके अलावा किसी और व्यक्ति के इतनी मात्रा में सब्सक्राइबर्स नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्यूब की दुनिया में मशहूर कंटेंट क्रिएटर MrBeast (मिस्टर बीस्ट) ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वह 50 करोड़ (500 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्तिगत क्रिएटर बन गए हैं।
लाइवस्ट्रीम में बना एतिहासिक रिकॉर्ड
यह एतिहासिक पल 12 जून 2026 को सामने आया। इस खास मौके पर MrBeast अपने चैनल पर लाइव थे और दुनिया भर के लाखों दर्शक उनके सब्सक्राइबर काउंट पर नजर गड़ाए हुए थे। जैसे-जैसे आंकड़ा लक्ष्य के करीब पहुंचा, दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया। आखिरी के एक लाख सब्सक्राइबर्स महज़ कुछ ही मिनटों में जुड़ गए और चैनल ने 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया।
प्रतिद्वंद्वियों से निकले काफी आगे
MrBeast पहले से ही सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले यूट्यूबर थे, लेकिन 500 मिलियन के इस आंकड़े ने उन्हें बाकी सभी क्रिएटर्स से एक अलग ही लीग में लाकर खड़ा कर दिया है। बड़े बजट वाले वीडियो, शानदार कॉन्सेप्ट और वैश्विक पहुंच ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। एक समय था जब PewDiePie टॉप पर थे, लेकिन MrBeast ने अपनी तेज ग्रोथ से खुद को दुनिया के सबसे बड़े क्रिएटर के रूप में स्थापित कर लिया है और उनकी रफ्तार अभी भी जारी है।
आप भी कैसे करें अपने यूट्यूब चैनल की ग्रोथ?
आज के दौर में यूट्यूब सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि करियर और अच्छी कमाई का बेहतरीन जरिया बन चुका है। रोज हजारों नए चैनल्स बनते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो सही रणनीति अपनाते हैं। अगर आप भी अपने चैनल पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाना चाहते हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें:
- सही कैटेगरी चुनें: यूट्यूब पर सफलता की पहली सीढ़ी है सही विषय चुनना। हमेशा उस टॉपिक पर वीडियो बनाएं जिसमें आपकी गहरी रुचि हो। टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस, गेमिंग, हेल्थ या ट्रैवल जैसी कैटेगरी काफी लोकप्रिय हैं। एक ही विषय पर टिके रहने से दर्शक आपके चैनल पर भरोसा करते हैं।
- नियमितता बनाए रखें: कई नए क्रिएटर्स कुछ वीडियो डालकर गायब हो जाते हैं, जिससे चैनल की ग्रोथ रुक जाती है। यूट्यूब का एल्गोरिदम भी उन्हीं चैनल्स को बूस्ट करता है जो नियमित रूप से एक्टिव रहते हैं।
- एक फिक्स शेड्यूल बनाएं: अपने दर्शकों के लिए एक तय शेड्यूल बनाएं और उसी के अनुसार नए वीडियो पब्लिश करें। इससे दर्शकों को पता रहता है कि आपका अगला वीडियो कब आने वाला है।