सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   5 Hidden Gboard Features Every Android User Should Know

टिप्स एंड ट्रिक्स: फोन का कीबोर्ड सिर्फ टाइपिंग नहीं करता! छिपे हैं 5 ऐसे फीचर्स जो बदल देंगे आपका एक्सपीरियंस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 14 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Hidden Keyboard Features: ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स अपने कीबोर्ड का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज टाइप करने तक सीमित रखते हैं। लेकिन आपके फोन के कीबोर्ड में कई ऐसे छिपे हुए फीचर्स मौजूद हैं, जिनसे अनजान होने के कारण आप उनका फायदा नहीं उठा पाते। आइए जानते हैं फोन कीबोर्ड के 5 ऐसे हैक्स जो आपके टाइपिंग के तरीके को पूरी तरह स्मार्ट बना देंगे।

5 Hidden Gboard Features Every Android User Should Know
कीबोर्ड के 5 हिडेन फीचर्स - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग अपने फोन के कीबोर्ड का इस्तेमाल सिर्फ टाइपिंग के लिए करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके फोन का कीबोर्ड इससे कहीं ज्यादा काम कर सकता है?



इसमें ट्रांसलेशन, क्लिपबोर्ड और टेक्स्ट शॉर्टकट जैसे कई छिपे हुए फीचर्स मौजूद हैं। अगर आप इन फीचर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, तो आपका स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाएगा। आइए जानते हैं फोन कीबोर्ड के ऐसे ही 5 शानदार हैक्स के बारे में:

विज्ञापन
विज्ञापन


1. कीबोर्ड से करें डायरेक्ट ट्रांसलेशन

अगर आप गूगल कीबोर्ड इस्तेमाल करते हैं, तो किसी दूसरे को उसकी भाषा में मैसेज भेजने के लिए अलग से कोई ट्रांसलेशन एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। कीबोर्ड के ऊपर दिखने वाले Translate आइकॉन पर टैप करें। इसके बाद आप जो भी टाइप करेंगे, कीबोर्ड उसे आपकी चुनी हुई भाषा में रियल-टाइम में ट्रांसलेट कर देगा। यह फीचर दूसरी भाषा में आने वाले मैसेजेस को पहचानने और जवाब देने में बहुत मददगार है।

विज्ञापन


2. क्लिपबोर्ड में सेव रखें कॉपी किया गया सारा टेक्स्ट

अक्सर हम कई चीजें कॉपी करते हैं, लेकिन नया टेक्स्ट कॉपी करते ही पुरानी कॉपी की हुई चीज गायब हो जाती है। इस परेशानी का हल भी कीबोर्ड में ही छिपा है। गूगल कीबोर्ड में मौजूद क्लिपबोर्ड फीचर को ऑन कर लें। इसके बाद आप जो कुछ भी कॉपी करेंगे, वह सब आपको क्लिपबोर्ड में एक ही जगह सेव मिलेगा। इससे आपको बार-बार अलग-अलग एप्स से टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।


3. बोलकर करें फर्राटेदार टाइपिंग

अगर आपके पास टाइप करने का समय नहीं है या आप लंबे मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। कीबोर्ड पर दाईं ओर दिए गए माइक (Mic) आइकॉन पर क्लिक करें और बोलना शुरू करें। आप जो भी बोलेंगे, कीबोर्ड उसे अपने आप टाइप करता जाएगा। खास बात यह है कि आप इसमें हिंदी, अंग्रेजी या अपनी पसंद की कोई भी भाषा चुनकर बोलकर टाइप कर सकते हैं।


4. बिना फोनबुक खोले शेयर करें कॉन्टैक्ट डिटेल्स

  • आमतौर पर किसी का नंबर शेयर करने के लिए हमें पहले फोनबुक (कॉन्टैक्ट्स) में जाकर नंबर सर्च करना पड़ता है, फिर उसे कॉपी करके भेजना पड़ता है।
  • इसे आसान बनाने के लिए गूगल कीबोर्ड की Settings > Correction & Suggestion > Suggest Contacts को ऑन कर दें।
  • इसके बाद आप सीधे कीबोर्ड से ही किसी भी कॉन्टैक्ट की डिटेल एक्सेस करके चुटकियों में शेयर कर सकेंगे।

 


5. बनाएं अपनी खुद की डिक्शनरी और शॉर्टकट्स 

बार-बार इस्तेमाल होने वाले लंबे वाक्यों या पते के लिए आप कीबोर्ड में कस्टम शॉर्टकट बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, सिर्फ Add टाइप करते ही आपका पूरा पता अपने आप टाइप हो जाएगा।

  • कैसे करें सेट: गूगल कीबोर्ड की Settings > Dictionary > Personal dictionary पर जाएं।
  • अपनी भाषा चुनें और + (प्लस) आइकॉन पर क्लिक करें।
  • यहां पहले अपना पूरा पता लिखें और फिर उसका एक छोटा शॉर्टकट जैसे कि Add सेव कर दें। अब जब भी आप Add लिखेंगे, आपका पूरा पता कीबोर्ड की सजेशन बार में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed