सब्सक्राइब करें

AC Tips: मानसून में एसी को 18° पर चलाना क्यों है गलत? जानें किस बटन से मिलेगी ज्यादा ठंडक और कम आएगा बिजली बिल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 13 Jun 2026 04:30 PM IST
सार

AC Electricity Saving: इन दिनों थोड़ी सी बारिश भले ही कुछ गर्मी कम हो जाती है, लेकिन हवा में बढ़ी हुई नमी लोगों को परेशान करने लगती है। घर के अंदर चिपचिपाहट, भारीपन और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में कई लोग राहत पाने के लिए एसी का तापमान सीधे 18°C या 20°C पर सेट कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह तरीका हमेशा सबसे प्रभावी नहीं होता। जानिए क्यों ड्राई मोड में कूल मोड से ज्यादा स्मार्ट और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
running your AC at 18°C monsoon mistake Use this secret save electric bill
एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Dry Mode Benefits: अधिकतर लोगों को नहीं पता कि जब हम साधारण कूल मोड चलाते हैं, तो कंप्रेसर लगातार बिना रुके चलता रहता है और कमरे का तापमान तेजी से घटाने की कोशिश करता है, जिससे ठंडक तो बढ़ती है लेकिन उमस पूरी तरह खत्म नहीं होती। इसके बजाय अगर आप अपने एसी में मौजदू ड्राई मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह चिपचिपे मौसम को पल भर में सुहावना बना देता है। आइए जानते हैं कैसे?
running your AC at 18°C monsoon mistake Use this secret save electric bill
एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
AC का Dry Mode आखिर करता क्या है?
  • एसी में दिया गया ड्राई मोड खासकर नमी वाले मौसम के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एसी का फैन कम गति पर काम करता है और कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय जरूरत के अनुसार चालू और बंद होता रहता है।
  • इस दौरान हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी कंडेंस होकर पानी में बदल जाती है और ड्रेनेज पाइप के जरिए बाहर निकल जाती है। इसका नतीजा यह निकलता है कि हवा ज्यादा सूखी और आरामदायक महसूस होती है।
running your AC at 18°C monsoon mistake Use this secret save electric bill
एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
24-25°C पर भी क्यों मिलती है बेहतर ठंडक?
  • जब कमरे की नमी कम हो जाती है, तो शरीर को नैचुरली ज्यादा ठंडक लगने लगती है। यही वजह है कि ड्राई मोड में 24°C से 25°C का तापमान भी कई बार 18°C वाले कूल मोड जैसा लगने लगता है।
  • वहीं, कम नमी के कारण हवा हल्की महसूस होती है और शरीर को पसीना कम आता है, जिससे पूरे कमरे का माहौल बेहतर बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
running your AC at 18°C monsoon mistake Use this secret save electric bill
एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Dry Mode से कैसे बचता है बिजली बिल?
  • कूल मोड में एसी का कंप्रेसर लगातार काम करता रहता है, जिससे कमरे का तापमान तेजी से कम किया जा सके। यह प्रक्रिया अधिक बिजली खर्च करती है।
  • इसके विपरीत ड्राई मोड में कंप्रेसर लगातार नहीं चलता। वह बीच-बीच में सक्रिय होता है और मुख्य रूप से नमी हटाने पर ध्यान देता है।
  • साथ ही कम समय तक कंप्रेसर चलने से बिजली की खपत भी कम होती है। मानसून के दौरान लंबे समय तक AC इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए यह एक प्रभावी ऊर्जा-बचत विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
running your AC at 18°C monsoon mistake Use this secret save electric bill
एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
ड्राई मोड इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. तापमान 24°C से 26°C के बीच रखें
बहुत कम तापमान चुनने से ड्राई मोड का वास्तविक फायदा कम हो जाता है। साथ ही मध्यम तापमान पर यह मोड अधिक प्रभावी ढंग से काम करता है।

2. कमरे को बंद रखें
दरवाजे और खिड़कियां खुली रहने पर बाहर की नमी लगातार अंदर आती रहेगी, जिससे ड्राई मोड की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए कमरे को बंद रखें।

3. AC फिल्टर की नियमित सफाई करें
मानसून में धूल, फंगस और मोल्ड तेजी से जमा हो सकते हैं। साफ फिल्टर न केवल बेहतर कूलिंग देते हैं बल्कि हवा की गुणवत्ता भी सुधारते हैं।

4. सीलिंग फैन का सहारा लें
कम स्पीड पर चल रहा सीलिंग फैन सूखी और ठंडी हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाने में मदद करता है, जिससे आराम का स्तर और बढ़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed