टिप्स एंड ट्रिक्स: फोन का कीबोर्ड सिर्फ टाइपिंग नहीं करता! छिपे हैं 5 ऐसे फीचर्स जो बदल देंगे आपका एक्सपीरियंस
Hidden Keyboard Features: ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स अपने कीबोर्ड का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज टाइप करने तक सीमित रखते हैं। लेकिन आपके फोन के कीबोर्ड में कई ऐसे छिपे हुए फीचर्स मौजूद हैं, जिनसे अनजान होने के कारण आप उनका फायदा नहीं उठा पाते। आइए जानते हैं फोन कीबोर्ड के 5 ऐसे हैक्स जो आपके टाइपिंग के तरीके को पूरी तरह स्मार्ट बना देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग अपने फोन के कीबोर्ड का इस्तेमाल सिर्फ टाइपिंग के लिए करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके फोन का कीबोर्ड इससे कहीं ज्यादा काम कर सकता है?
इसमें ट्रांसलेशन, क्लिपबोर्ड और टेक्स्ट शॉर्टकट जैसे कई छिपे हुए फीचर्स मौजूद हैं। अगर आप इन फीचर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, तो आपका स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाएगा। आइए जानते हैं फोन कीबोर्ड के ऐसे ही 5 शानदार हैक्स के बारे में:
1. कीबोर्ड से करें डायरेक्ट ट्रांसलेशन
अगर आप गूगल कीबोर्ड इस्तेमाल करते हैं, तो किसी दूसरे को उसकी भाषा में मैसेज भेजने के लिए अलग से कोई ट्रांसलेशन एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। कीबोर्ड के ऊपर दिखने वाले Translate आइकॉन पर टैप करें। इसके बाद आप जो भी टाइप करेंगे, कीबोर्ड उसे आपकी चुनी हुई भाषा में रियल-टाइम में ट्रांसलेट कर देगा। यह फीचर दूसरी भाषा में आने वाले मैसेजेस को पहचानने और जवाब देने में बहुत मददगार है।
2. क्लिपबोर्ड में सेव रखें कॉपी किया गया सारा टेक्स्ट
अक्सर हम कई चीजें कॉपी करते हैं, लेकिन नया टेक्स्ट कॉपी करते ही पुरानी कॉपी की हुई चीज गायब हो जाती है। इस परेशानी का हल भी कीबोर्ड में ही छिपा है। गूगल कीबोर्ड में मौजूद क्लिपबोर्ड फीचर को ऑन कर लें। इसके बाद आप जो कुछ भी कॉपी करेंगे, वह सब आपको क्लिपबोर्ड में एक ही जगह सेव मिलेगा। इससे आपको बार-बार अलग-अलग एप्स से टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
3. बोलकर करें फर्राटेदार टाइपिंग
अगर आपके पास टाइप करने का समय नहीं है या आप लंबे मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। कीबोर्ड पर दाईं ओर दिए गए माइक (Mic) आइकॉन पर क्लिक करें और बोलना शुरू करें। आप जो भी बोलेंगे, कीबोर्ड उसे अपने आप टाइप करता जाएगा। खास बात यह है कि आप इसमें हिंदी, अंग्रेजी या अपनी पसंद की कोई भी भाषा चुनकर बोलकर टाइप कर सकते हैं।
4. बिना फोनबुक खोले शेयर करें कॉन्टैक्ट डिटेल्स
- आमतौर पर किसी का नंबर शेयर करने के लिए हमें पहले फोनबुक (कॉन्टैक्ट्स) में जाकर नंबर सर्च करना पड़ता है, फिर उसे कॉपी करके भेजना पड़ता है।
- इसे आसान बनाने के लिए गूगल कीबोर्ड की Settings > Correction & Suggestion > Suggest Contacts को ऑन कर दें।
- इसके बाद आप सीधे कीबोर्ड से ही किसी भी कॉन्टैक्ट की डिटेल एक्सेस करके चुटकियों में शेयर कर सकेंगे।
5. बनाएं अपनी खुद की डिक्शनरी और शॉर्टकट्स
बार-बार इस्तेमाल होने वाले लंबे वाक्यों या पते के लिए आप कीबोर्ड में कस्टम शॉर्टकट बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, सिर्फ Add टाइप करते ही आपका पूरा पता अपने आप टाइप हो जाएगा।
- कैसे करें सेट: गूगल कीबोर्ड की Settings > Dictionary > Personal dictionary पर जाएं।
- अपनी भाषा चुनें और + (प्लस) आइकॉन पर क्लिक करें।
- यहां पहले अपना पूरा पता लिखें और फिर उसका एक छोटा शॉर्टकट जैसे कि Add सेव कर दें। अब जब भी आप Add लिखेंगे, आपका पूरा पता कीबोर्ड की सजेशन बार में आ जाएगा।