{"_id":"6a2e51b35a8579216e0a3353","slug":"how-to-setup-android-auto-in-car-step-by-step-guide-in-hindi-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Android Auto: ड्राइविंग करते समय फोन छूने की झंझट खत्म! अपनी कार में ऐसे आसानी से सेट करें एंड्रॉयड ऑटो","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Android Auto: ड्राइविंग करते समय फोन छूने की झंझट खत्म! अपनी कार में ऐसे आसानी से सेट करें एंड्रॉयड ऑटो
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 PM IST
सार
Setup Android Auto In Car: क्या आप ड्राइविंग के समय फोन का इस्तेमाल करते हैं? यह खतरनाक हो सकता है। अगर आपकी कार 'एंड्रॉयड ऑटो' को सपोर्ट करती है, तो आप कॉलिंग, मैप्स और म्यूजिक सब कुछ कार की स्क्रीन पर कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए इसका पूरा सेटअप।
विज्ञापन
कार में ऐसे सेटअप करें एंड्रॉयड ऑटो
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप गाड़ी चलाते समय नेविगेशन या गानों के लिए बार-बार अपना स्मार्टफोन देखते हैं, तो अब ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का सबसे बेहतरीन समाधान एंड्रॉयड ऑटो (Android Auto) है। यह एक ऐसा स्मार्ट फीचर है जो आपके मोबाइल की सभी जरूरी एप्स को सीधा आपकी कार की बड़ी स्क्रीन पर दिखा देता है। इससे न सिर्फ आपकी ड्राइविंग सुरक्षित होती है, बल्कि सफर भी मजेदार बन जाता है। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि इसे अपनी कार में कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है।
सेटअप के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
- फोटो : FREEPIK
सेटअप के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
इस सुविधा का पूरा मजा लेने के लिए आपके पास कुछ बेसिक चीजें होनी चाहिए:
इस सुविधा का पूरा मजा लेने के लिए आपके पास कुछ बेसिक चीजें होनी चाहिए:
- एक ऐसा स्मार्टफोन जिसमें कम से कम एंड्रॉयड 10 (Android 10) या इसके ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम हो।
- एक ऐसा इंफोटेनमेंट सिस्टम (कार की स्क्रीन) जो एंड्रॉयड ऑटो फीचर के साथ आता हो।
- आपके मोबाइल में चालू इंटरनेट डेटा।
- फोन को कार से जोड़ने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का यूएसबी (USB) केबल। अगर कार वायरलेस सपोर्ट करती है तो केबल की जरूरत नहीं।
जानें सेटअप करने का तरीका
- फोटो : Hyundai
कार में कैसे करें सेटअप?
सबसे पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में एंड्रॉयड ऑटो एप मौजूद है और लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड है। इसके बाद ये आसान कदम उठाएं:
सबसे पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में एंड्रॉयड ऑटो एप मौजूद है और लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड है। इसके बाद ये आसान कदम उठाएं:
- सबसे पहले अपनी गाड़ी के इंजन को स्टार्ट करें और डैशबोर्ड की स्क्रीन चालू करें।
- अब अपने मोबाइल का ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों ऑन कर लें।
- फोन को यूएसबी केबल की मदद से कार के पोर्ट से जोड़ें (वायरलेस सपोर्ट वाली कारों में सिर्फ ब्लूटूथ से पेयरिंग करनी होती है)।
- कनेक्ट करते ही मोबाइल स्क्रीन पर कुछ परमिशंस मांगी जाएंगी, उन सभी को Allow कर दें।
- इसके बाद नियम और शर्तों (Terms and Conditions) को स्वीकार करें।
- बस कुछ ही सेकंड्स का इंतजार करें और आपकी कार की स्क्रीन स्मार्टफोन में बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर कनेक्ट न हो, तो अपनाएं ये टिप्स
- फोटो : Volkswagen
अगर कनेक्ट न हो, तो अपनाएं ये टिप्स
कभी-कभी तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं और सिस्टम कनेक्ट नहीं होता। ऐसे में ये उपाय आजमाएं:
इस फीचर के कमाल के फायदे
एक बार कनेक्ट होने के बाद, आपका सफर बेहद आसान हो जाएगा। आप रास्ते देखने के लिए गूगल मैप्स चला सकते हैं। सफर की बोरियत दूर करने के लिए स्पोटिफाई या यूट्यूब म्यूजिक पर अपने मनपसंद गाने प्ले कर सकते हैं। इसके अलावा, फोन को हाथ लगाए बिना हैंड्स-फ्री कॉल पर बात करना, व्हाट्सएप या एसएमएस पढ़ना और गूगल असिस्टेंट को बोलकर कमांड देना भी इसमें शामिल है।
कभी-कभी तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं और सिस्टम कनेक्ट नहीं होता। ऐसे में ये उपाय आजमाएं:
- सबसे पहले ये जरूर पक्का कर लें कि आपकी कार का मॉडल असल में एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता भी है या नहीं।
- अपने मोबाइल और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों को एक बार रीस्टार्ट करके देखें।
- चेक करें कि कहीं आपका एंड्रॉयड ऑटो एप पुराना तो नहीं है, प्ले स्टोर से उसे तुरंत अपडेट करें।
- अगर तार से कनेक्ट कर रहे हैं, तो यूएसबी (USB) केबल बदलकर देखें।
- कनेक्शन में दिक्कत हो तो ब्लूटूथ और वाई-फाई को बंद करके एक बार फिर से कनेक्ट करने की कोशिश करें।
- फोन की सेटिंग्स में जाकर एंड्रॉयड ऑटो एप की Cache (कैशे) फाइल्स को क्लियर कर दें।
इस फीचर के कमाल के फायदे
एक बार कनेक्ट होने के बाद, आपका सफर बेहद आसान हो जाएगा। आप रास्ते देखने के लिए गूगल मैप्स चला सकते हैं। सफर की बोरियत दूर करने के लिए स्पोटिफाई या यूट्यूब म्यूजिक पर अपने मनपसंद गाने प्ले कर सकते हैं। इसके अलावा, फोन को हाथ लगाए बिना हैंड्स-फ्री कॉल पर बात करना, व्हाट्सएप या एसएमएस पढ़ना और गूगल असिस्टेंट को बोलकर कमांड देना भी इसमें शामिल है।