{"_id":"6a2aa742efc84fc5d30945a2","slug":"snapchat-privacy-rule-under-16-profiles-stay-hidden-strangers-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snapchat का बड़ा अपडेट: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जानें अब कैसे सेफ रहेगी उनकी प्रोफाइल","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Snapchat का बड़ा अपडेट: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जानें अब कैसे सेफ रहेगी उनकी प्रोफाइल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Snapchat new privacy feature: सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा को लेकर हमेशा से सवाल रहा है। कई देशों ने तो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया भी बैन कर दिया है। इसी को देखते हुए स्नैपचैट ने 13 से 15 साल के यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ा प्राइवेसी-फोकस्ड अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं यह नया फीचर क्या है? और इसमें माता-पिता के लिए क्या खास कंट्रोल दिए गए हैं?
स्नैपचैट का नया प्राइवेसी नियम
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Snapchat new privacy feature: सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा को लेकर हमेशा से सवाल रहा है। कई देशों ने तो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया भी बैन कर दिया है। इसी को देखते हुए स्नैपचैट ने 13 से 15 साल के यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ा प्राइवेसी-फोकस्ड अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं यह नया फीचर क्या है? और इसमें माता-पिता के लिए क्या खास कंट्रोल दिए गए हैं?
Snapchat friends only profile: किशोर यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए स्नैपचैट ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अब 13 से 15 साल के यूजर्स के लिए नया Friends-Only Profile (फ्रेंड्स ओनली प्रोफाइल) अनुभव लेकर आई है, जिससे उनकी स्टोरी और स्पॉटलाइट वीडियो सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देंगे, जिन्हें उन्होंने खुद दोस्त के रूप में स्वीकार किया है। यह फीचर दुनिया भर में रोलआउट हो गया है।
अब सिर्फ दोस्तों तक सीमित रहेगा कंटेंट
यह बदलाव क्यों लाया गया?
पब्लिक लाइक्स और एंगेजमेंट भी नहीं दिखेंगे
उम्र के हिसाब से अलग-अलग नियम
स्नैपचैट ने अपनी एज-अप्रोप्रिएट डिजाइन के तहत यूजर्स की उम्र के आधार पर कंटेंट शेयरिंग के अलग स्तर तय किए हैं।
स्नैपचैट ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए पहले से कई सुरक्षा उपाय लागू हैं। इनमें सख्त डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स, अनजान लोगों से संपर्क पर रोक, संदिग्ध अकाउंट्स के लिए चेतावनी और मॉडरेटेड पब्लिक कंटेंट अनुभव शामिल हैं।
पैरेंट्स कैसे कर सकेंगे कंट्रोल?
स्नैपचैट का फैमिली सेंटर फीचर में पैरेंट्स को बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटीस पर नजर रखने की सुविधा है। इसमें पैरेंट्स बच्चो की फ्रेंड लिस्ट देख सकते हैं, हाल के कॉन्टैक्ट्स की जानकारी ले सकते हैं, कंटेंट रिस्ट्रिक्शन सेट कर सकते हैं, My AI चैटबॉट को बंद कर सकते हैं, लोकेशन शेयरिंग मैनेज कर सकते हैं और संदिग्ध अकाउंट्स रिपोर्ट कर सकते हैं।

- स्नैपचैट के इस नए अपडेट के बाद 13 से 15 साल की उम्र के यूजर्स अपनी स्टोरी और स्पॉटलाइट वीडियो बना, सेव और प्रोफाइल पर दिखा सकेंगे। हालांकि उनका कंटेंट केवल म्यूचुअली एड किए गए फ्रेंड्स ही देख पाएंगे।
- पहले इस आयु वर्ग के यूजर्स स्पॉटलाइट पर वीडियो अपलोड तो कर सकते थे, लेकिन उनका कंटेंट उनके प्रोफाइल से जुड़ा नहीं होता था। अब उन्हें अपना प्रोफाइल मिलेगा, लेकिन उनकी पोस्ट फ्रेंड सर्कल से बाहर नहीं जाएगी।
यह बदलाव क्यों लाया गया?
- स्नैपचैट का कहना है कि यह फीचर युवाओं को सुरक्षित माहौल में अपनी क्रिएटिविटी और सेल्फ-एक्सप्रेशन दिखाने का मौका मिल पाएगा।
- कंपनी का कहना है कि कम उम्र के यूजर्स सोशल मीडिया पर पब्लिक एक्सपोजर के बजाय अपने वास्तविक दोस्तों के साथ कंटेंट शेयर करें।
- यही वजह है कि नए सिस्टम में फॉलोअर्स या पूरी स्नैपचैट कम्युनिटी की बजाय केवल फ्रेंड्स को ही कंटेंट दिखेगा।
पब्लिक लाइक्स और एंगेजमेंट भी नहीं दिखेंगे
- नई व्यवस्था के तहत 16 साल से कम उम्र के यूजर्स को उनके कंटेंट पर मिलने वाले सार्वजनिक एंगेजमेंट मेट्रिक्स भी नहीं दिखाए जाएंगे।
- यानी फेवरेट काउंट और अन्य सार्वजनिक आंकड़े उनकी प्रोफाइल पर दिखाई नहीं देंगे।
- इसका उद्देश्य सोशल वैलिडेशन के दबाव को कम करना और बेहतर डिजिटल अनुभव देना है।
उम्र के हिसाब से अलग-अलग नियम
स्नैपचैट ने अपनी एज-अप्रोप्रिएट डिजाइन के तहत यूजर्स की उम्र के आधार पर कंटेंट शेयरिंग के अलग स्तर तय किए हैं।
- 13 से 15 साल: इस उम्र के बच्चों को पूरी तरह फ्रेंड्स-ओनली शेयरिंग का फीचर का लाभ उठाने का मौका मिलेगा, जहां कोई भी बाहरी व्यक्ति दखल नहीं दे सकता।
- 16 से 17 साल: इस उम्र में यूजर्स को ऑप्शनल पब्लिक शेयरिंग फीचर मिलेगा, लेकिन वह भी अतिरिक्त सुरक्षा, सीमित डिस्ट्रीब्यूशन और पैरेंटल विजिबिलिटी टूल्स के कड़े पहरे में होगी।
- 18 साल से ऊपर: 17 साल के बाद यूजर्स को पूरी तरह से पब्लिक प्रोफाइल और ब्रॉड डिस्ट्रीब्यूशन (व्यापक प्रसार) के सभी फीचर्स अनलॉक कर दिए जाएंगे।