सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Instagram Plus Arrives India: Watch Stories Privately, Here's ₹299 Gets You

Meta: अब जान सकेंगे इंस्टाग्राम पर कौन बार-बार देख रहा आपकी स्टोरी, भारत में लॉन्च हुआ प्लस प्लान, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 06 Jun 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram Plus Subscription: अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी की स्टोरी देखना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उस व्यक्ति को पता न चले, तो अब यह मुमकिन है। कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत कितनी है और इसके बदले आपको क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं?
 

Instagram Plus Arrives India: Watch Stories Privately, Here's ₹299 Gets You
मेटा ने लॉन्च किया इंस्टाग्राम प्लस फीचर - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

Instagram Plus Price Features: इंस्टाग्राम ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान इंस्टाग्राम प्लस लॉन्च कर दिया है। यह प्लान उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कंट्रोल, बेहतर कस्टमाइजेशन और एडवांस इनसाइट्स चाहते हैं। इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आपको 299 प्रति महीना देना होगा। आइए जानते हैं कि इसमें आपको क्या-क्या मिलेगा?


Instagram Plus क्या है ?
यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम प्लस एक वैकल्पिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में पेश किया गया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को अपने अकाउंट को अधिक पर्सनलाइज करने, दोस्तों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने और कंटेंट पर अतिरिक्त नियंत्रण देने का है। कंपनी के अनुसार, यह प्लान सोशल मीडिया अनुभव को पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और कस्टमाइज्ड बनाने के लिए पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे?



इंस्टाग्राम प्लस में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ इंटरैक्शन को बेहतर बनाएंगे।
  • स्टोरी स्पॉटलाइट: इस फीचर की मदद से आपकी स्टोरी आपके दोस्तों के फीड में हमेशा सबसे आगे यानी प्राथमिकता पर दिखाई देगी।
  • सुपर हार्ट्स: बोरिंग रिएक्शंस के दिन गए, अब आप अपने करीबियों की स्टोरी पर बेहद एनिमेटेड और वाइब्रेंट सुपर हार्ट्स भेज पाएंगे।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • मल्टीपल स्टोरी ऑडियंस: अभी तक आप सिर्फ एक क्लोज फ्रेंड्स की लिस्ट बना सकते थे, लेकिन अब आप फैमिली, कॉलेज, ऑफिस जैसे जितने चाहें उतने अलग-अलग ऑडियंस ग्रुप बना सकेंगे।
  • स्टोरी एक्स्टेंड: सबसे बड़ा बदलाव होगा कि आपकी लगाई गई स्टोरी अब 24 घंटे में गायब नहीं होगी, बल्कि पूरे 48 घंटे तक लाइव रहेगी।
  • इसके अलावा मल्टीपल स्टोरी ऑडियंस के जरिए अलग-अलग ग्रुप जैसे फैमिली, फ्रेंड्स या कॉलेज फ्रेंड्स के लिए अलग ऑडियंस लिस्ट बनाई जा सकेगी।

बिन बताए देख सकेंगे स्टोरी



अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी प्रोफाइल पर कौन सबसे ज्यादा नजर रखता है या आप खुद किसी पर नजर रखना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके काफी काम का हो सकता है।
  • स्टोरी प्रीव्यू: इस फीचर के जरिए आप किसी दूसरे यूजर की स्टोरी का पूरा प्रीव्यू देख सकेंगे और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसकी स्टोरी देखी है। यानी की उसके व्यू लिस्ट में आपका नाम भी दिखेगा।
  • स्टोरी रीवॉच इनसाइट: यहां तक आप यह भी देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किस यूजर ने कितनी बार दोबारा देखी है।
  • सर्च व्यूअर लिस्ट: स्टोरी पर सैकड़ों व्यूज आने के बाद किसी एक खास शख्स को ढूंढना मुश्किल होता था, लेकिन अब आप व्यूअर्स लिस्ट में सीधे नाम टाइप करके सर्च कर सकते हैं।

अपनी पसंद से सजाएं अपना इंस्टाग्राम



अपनी प्रोफाइल को दूसरों से बिल्कुल अलग और यूनिक लुक देने के लिए इंस्टाग्राम प्लस में शानदार कस्टमाइजेशन टूल्स दिए गए हैं। इसमें आप...
  • कस्टम एप आइकन: आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने वाले इंस्टाग्राम एप के लोगो (आइकन) को अपनी पसंद के डिजाइन और रंगों में बदल सकते हैं।
  • कस्टम बायो फॉन्ट: अपनी प्रोफाइल बायो (Bio) को आकर्षक बनाने के लिए आपको नए और स्टाइलिश फॉन्ट्स का सपोर्ट मिलेगा।
  • मोर प्राेफाइल पिन्स: साधारण अकाउंट में सिर्फ 3 पोस्ट पिन करने की लिमिट होती है, लेकिन प्लस यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड पर 6 पोस्ट तक पिन कर सकेंगे।
  • पोस्ट डायरेक्टली टू प्रोफाइल: अगर आप अपनी किसी फोटो या वीडियो को होम फीड में फॉलोअर्स को दिखाए बिना सीधे अपनी प्रोफाइल ग्रिड या हाइलाइट्स में सहेजना चाहते हैं, तो यह अब सीधे मुमकिन होगा।

अभी जारी है ग्लोबल रोलआउट
इंस्टाग्राम प्लस फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है। आने वाले समय में कंपनी इसमें और नए फीचर्स भी जोड़ सकती है। इसलिए अलग-अलग देशों और यूजर्स को फीचर्स की उपलब्धता में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।



क्या यह यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा?
अगर आप इंस्टाग्राम का नियमित इस्तेमाल करते हैं, कंटेंट क्रिएटर हैं या अपने प्रोफाइल को ज्यादा पर्सनलाइज करना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। वहीं सामान्य यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का फ्री वर्जन पहले की तरह पूरी तरह उपलब्ध रहेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed