{"_id":"6a25539e9a5692398f0e84ed","slug":"ac-ceiling-fan-together-simple-trick-boost-cooling-cut-electricity-bill-2026-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: एसी के साथ पंखा चलाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें कैसे यह छोटी-सी आदत हर महीने बचाएगी आपके रुपये","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
AC Tips: एसी के साथ पंखा चलाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें कैसे यह छोटी-सी आदत हर महीने बचाएगी आपके रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:50 PM IST
सार
AC with Ceiling Fan: क्या आप भी एसी चलाते समय सीलिंग फैन बंद कर देते हैं? तो हो सकता है यह गलती आपके बढ़े हुए बिजली बिल का कारण बन जाए। आइए जानते हैं कि एसी और पंखे का सही कॉम्बिनेशन क्या है? क्या यह कूलिंग बढ़ा सकता है या फिर कमरे में चलता पंखा आपको नुकसान पहुंचा सकता है?
विज्ञापन
एसी कूलिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Electricity Saving Tips: गर्मियों में ज्यादातर लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC का तापमान 18°C या उससे भी कम पर सेट कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके कमरे में लगा साधारण सीलिंग फैन ही एसी की कूलिंग को और बेहतर बना सकता है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि एसी के साथ पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैल जाता है, जिससे न सिर्फ आराम बढ़ता है बल्कि बिजली की खपत भी कम हो सकती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या करता है पंखा?
- अक्सर लोगों को लगता है कि पंखा कमरे का तापमान कम कर देता है, जबकि ऐसा नहीं होता है। पंखा आपकी त्वचा पर हवा का प्रवाह बढ़ाकर पसीने के वाष्पीकरण को तेज करता है। इससे शरीर की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है और आपको वास्तविक तापमान से लगभग 2°C ज्यादा ठंडक महसूस हो सकता है।
- यही वजह है कि पंखा चलते समय कमरा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है। वहीं, जब सीलिंग फैन इस हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैला देता है, तो एसी का थर्मोस्टेट जल्दी निर्धारित तापमान तक पहुंच जाता है और कंप्रेसर कम समय तक चलता है।
Trending Videos
एसी कूलिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे होती है बिजली की बचत?
देखिए, जब पंखा चलने से आपका कमरा ठंडा हो जाता है, तो ठंडक महसूस होने पर आप एसी का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा सकते हैं। जैसे मान लीजिए,18°C की जगह 21°C या 22°C पर भी वही आराम महसूस हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार AC का तापमान हर 1°C बढ़ाने पर कूलिंग लागत में लगभग 4 से 8 प्रतिशत तक बचत हो सकती है।

नंबरों में समझिए कितना होगा फायदा
- मान लीजिए आपका AC रोजाना 8 घंटे चलता है और औसतन 1500 वाट बिजली की खपत करता है। इस हिसाब से रोज करीब 12 यूनिट बिजली खर्च होती है। अगर बिजली दर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो महीने का खर्च लगभग 2,880 रुपये तक पहुंच सकता है।
- अब अगर आप AC का तापमान 3°C बढ़ाकर साथ में 50 वाट का सीलिंग फैन चलाते हैं, तो फैन पर प्रतिदिन केवल लगभग तीन रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। दूसरी तरफ AC की बिजली खपत 12 से 24 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
- ऐसे में महीने भर में लगभग 345 रुपये तक की बचत संभव है। फैन का खर्च निकालने के बाद भी 300 रुपये से ज्यादा की नेट सेविंग हो सकती है। कुछ मामलों में यह बचत 600 रुपये तक भी पहुंच सकती है। हालांकि हो सकता है अभी आपको यह कुछ ही रुपये की बचत लग रही हो, लेकिन सीजन के अंत कई महीनों की बचत का फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
इन बातों का रखें खास ध्यान
खाली कमरे में पंखा न चलाएं
पंखा लोगों को ठंडा महसूस कराता है, कमरे को नहीं। इसलिए जब कमरे में कोई न हो, तो फैन बंद कर देना बेहतर है। खाली कमरे में चलता पंखा सिर्फ बिजली खर्च करता है।
सही दिशा में घूमना जरूरी
गर्मियों में सीलिंग फैन को काउंटरक्लॉकवाइज दिशा में घूमना चाहिए, ताकि हवा सीधे नीचे की ओर आए और बेहतर कूलिंग महसूस हो।
फिल्टर और ब्लेड्स की सफाई करें
AC के फिल्टर और पंखे के ब्लेड्स पर जमा धूल दोनों की काम करने की क्षकता को कम कर देती है। नियमित सफाई से कूलिंग बेहतर रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है।