सब्सक्राइब करें

ऑडियो चलाने की जरूरत खत्म: WhatsApp के इस फीचर से पढ़कर जानें Voice Note मैसेज, जानिए कैसे करता है काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 07 Jun 2026 09:22 AM IST
सार

WhatsApp Voice Message Transcript: क्या आपको भी भीड़ या ऑफिस में व्हाट्सएप पर वॉइस नोट सुनने में परेशानी होती है? तो एप का ही हिडन फीचर आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। जानिए यह खास फीचर क्या है, कैसे काम करता है और इसे ऑन करने का तरीका क्या है?
 

विज्ञापन
WhatsApp Voice Notes Read Instead Heard: How Transcript Feature Works
व्हाट्सएप वॉइस मैसेज का ट्रांसक्रिप्ट - फोटो : एआई जनरेटेड
WhatsApp Voice Note to Text: व्हाट्सएप आज सिर्फ मैसेजिंग एप तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ो लोगों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुका है। हालांकि कई बार वॉइस मैसेज ऐसी जगहों पर मिल जाते हैं, जहां हेडफाेन या ईयरबड के बिना उन्हें सुनना संभव नहीं होता, लेकिन हर जगह हमारे पास यह गैजेट्स नहीं होते। ऑफिस, मीटिंग, लाइब्रेरी या सार्वजनिक स्थानों पर यह स्थिति आम है। ऐसे में व्हाट्सएप का वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर काफी काम का साबित हो सकता है, जो वॉइस नोट को कुछ ही सेकंड में लिखित टेक्स्ट में बदल देता है।
WhatsApp Voice Notes Read Instead Heard: How Transcript Feature Works
व्हाट्सएप वॉइस मैसेज का ट्रांसक्रिप्ट - फोटो : एआई जनरेटेड
अब वॉइस नोट सुनने की नहीं पड़ेगी जरूरत
  • कई बार हमें लंबे वॉइस मैसेज मिलते हैं, लेकिन आसपास के माहौल की वजह से उन्हें तुरंत सुन पाना मुश्किल होता है। व्हाट्सएप का ट्रांसक्रिप्ट फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए लाया गया है। इसकी मदद से यूजर ऑडियो प्ले किए बिना ही पूरा मैसेज पढ़ सकता है।
  • यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अक्सर यात्रा करते हैं, ऑफिस में रहते हैं या ऐसी जगहों पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं जहां ऑडियो सुनना सुविधाजनक नहीं होता। जैसे कई बार बच्चे अपने दोस्तों के वॉइस मैसेज अपने पैरेंट्स के सामने सुनने से हिचकिचाते हैं।
Trending Videos
WhatsApp Voice Notes Read Instead Heard: How Transcript Feature Works
व्हाट्सएप वॉइस मैसेज का ट्रांसक्रिप्ट - फोटो : एआई जनरेटेड
व्हाट्सएप का यह फीचर किसी भी वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदल देता है। यानी जो बात ऑडियो में रिकॉर्ड की गई है, उसे एप लिखित रूप में स्क्रीन पर दिखा देता है।
इससे न केवल आपका समय बचता है, बल्कि यूजर की प्राइवेसी भी बनी रहती है क्योंकि मैसेज सुनने की बजाय पढ़ा जा सकता है। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Voice Notes Read Instead Heard: How Transcript Feature Works
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
इस फीचर को कैसे एक्टिव करें ?
आइए फोटो के माध्यम से समझते हैं, कि इस हीडन फीचर को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं...
विज्ञापन
WhatsApp Voice Notes Read Instead Heard: How Transcript Feature Works
व्हाट्सएप वॉइस मैसेज का ट्रांसक्रिप्ट - फोटो : एआई जनरेटेड
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed