सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Google Releases Major Chrome Security Update With Hundreds of Bug Fixes

सुरक्षा चेतावनी: फोन या लैपटॉप में चलाते हैं Google Chrome? तो क्या आपने इस नए और जरूरी अपडेट को इंस्टॉल किया?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 07 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Chrome Security Update: गूगल ने क्रोम यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। इसमें एक अपडेट जारी हुआ है, जिसमें गूगल ने क्रोम ब्राउजर में 400 से ज्यादा गंभीर सुरक्षा कमियों ढूंढ निकाला है। हैकिंग और डेटा चोरी जैसे साइबर खतरों से बचने के लिए कंपनी ने सभी यूजर्स को तुरंत अपना ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है। इसके अलावा, इस नए अपडेट में यूजर्स को बिना किसी अन्य एप के PDF फाइलों पर साइन करने और नोट्स लिखने का खास फीचर भी मिलेगा।

Google Releases Major Chrome Security Update With Hundreds of Bug Fixes
गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप भी इंटरनेट सर्फिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गूगल ने क्रोम ब्राउजर के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर्स को बिना किसी देरी के इसे तुरंत इंस्टॉल कर लेना चाहिए।

Trending Videos

क्यों जरूरी है यह नया अपडेट?

गूगल क्रोम के इस लेटेस्ट वर्जन में सुरक्षा को लेकर बड़े सुधार किए गए हैं। टेक जगत की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट में कई गंभीर सुरक्षा कमियों को दूर किया गया है:

  • 400 से ज्यादा कमियां फिक्स: इस अपडेट में कुल 429 सिक्योरिटी कमियों को ठीक किया गया है।
  • गंभीर खतरा: इनमें से कई कमियां बेहद क्रिटिकल और हाई-रिस्क कैटेगरी की थीं। अगर हैकर्स को इनका पता चल जाता, तो वे आपके डिवाइस में वायरस डाल सकते थे या आपका कीमती डेटा चुरा सकते थे।
  • गूगल की मुस्तैदी: इनमें से सैकड़ों कमियां खुद गूगल की टीम ने ढूंढी हैं, जबकि बाकी कमियां बाहरी सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने ढूंढकर गूगल को बताई थीं।
  • राहत की बात: गूगल का कहना है कि अभी तक किसी भी हैकर ने इन कमियों का फायदा उठाकर यूजर्स को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन जोखिम से बचने के लिए ब्राउजर को तुरंत अपडेट करना ही समझदारी है। यह अपडेट विंडोज, मैकओएस, लिनक्स और एंड्रॉयड सभी यूजर्स के लिए आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ मिले ये नए फीचर्स भी

  • इस अपडेट में सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि यूजर्स की सहूलियत के लिए एक शानदार फीचर भी जोड़ा गया है:
  • अब क्रोम के अंदर ही आपको PDF फाइलों पर नोट्स लिखने और अपने डिजिटल साइन करने की सुविधा मिलेगी।
  • यानी अब आपको PDF में साइन करने के लिए किसी अलग सॉफ्टवेयर या एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

गूगल क्रोम को तुरंत कैसे अपडेट करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

क्रोम को अपडेट करना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने कंप्यूटर पर गूगल क्रोम खोलें।
  • स्क्रीन पर ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।
  • नीचे की तरफ आ रहे हेल्प विकल्प पर कर्सर ले जाएं।
  • अब अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही क्रोम अपने आप नए अपडेट को चेक करेगा और उसे डाउनलोड करना शुरू कर देगा।
  • अपडेट पूरा होने के बाद रिलॉन्च बटन पर क्लिक करें, आपका ब्राउजर सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed