सब्सक्राइब करें

वनप्लस: जल्द लॉन्च होने वाले ये 2 स्मार्टफोन कर देंगे सबकी छुट्टी? फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे- पैसा वसूल!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 11:52 AM IST
सार

OnePlus Turbo 6X Series: वनप्लस अपनी Turbo 6 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी 10 जून को OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से फोन लॉन्च से पहले ही वनप्लस टर्बो 6एक्स प्रो की कई अहम स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
OnePlus Turbo 6X & 6X Pro Launching on June 10
वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज - फोटो : वनप्लस

OnePlus Turbo 6X Series: वनप्लस अपनी टर्बो 6 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी अपने OnePlus Turbo 6X सीरीज को 10 जून को लॉन्च करेगी। यह लॉन्च भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजे शुरू होगा। इसे वनप्लस चाइना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। 


 
हाल ही में OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज और TENAA (चीन का दूरसंचार नियामक) सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। इससे यह साफ हो गया था कि ये फोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों स्मार्ट फोन्स में आपको क्या-क्या नया और खास मिलने वाला है।

OnePlus Turbo 6X & 6X Pro Launching on June 10
वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज - फोटो : वनप्लस

कैसा होगा डिजाइन और लुक?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही स्मार्टफोन्स का डिजाइन काफी प्रीमियम और साधारण होने वाला है।
OnePlus Turbo 6X: इसमें पीछे की तरफ एक वर्टिकल (सीधा) कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
OnePlus Turbo 6X Pro: इसका डिजाइन कंपनी के फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15 से काफी मिलता-जुलता होने की उम्मीद है।
मॉडल नंबर: गूगल प्ले लिस्टिंग में इन्हें PYS110 (टर्बो 6X) और PYR110 (टर्बो 6X प्रो) नाम से देखा गया है।

Trending Videos
OnePlus Turbo 6X & 6X Pro Launching on June 10
वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज - फोटो : वनप्लस

OnePlus Turbo 6X vs Turbo 6X Pro: स्पेसिफिकेशंस एक नजर में

पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमनें दोनों स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स की तुलना यहां तालिका में कर दी है:
 

फीचर (संभावित) वनप्लस टर्बो 6X वनप्लस टर्बो 6X प्रो
डिस्प्ले 6.72-इंच FHD+ LCD (144Hz) 6.78-इंच एमोलेड (1.5K रेजोल्यूशन)
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अपेक्स स्नैपड्रैगन 7s जेन 4
बैटरी 7,000mAh 8,000mAh
रियर कैमरा 50MP + 2MP 50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा 8MP 16MP
रैम 6GB, 8GB, 12GB 6GB, 8GB, 12GB, 16GB
स्टोरेज 128GB, 256GB, 512GB 128GB से 1TB तक
फिंगरप्रिंट सेंसर साइड-माउंटेड इन-डिस्प्ले
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Turbo 6X & 6X Pro Launching on June 10
वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज - फोटो : वनप्लस

OnePlus Turbo 6X Pro की खासियतें

यह एक प्रीमियम मॉडल है, जिसे हैवी और हाई-एंड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है:
कमाल की पिक्चर क्वालिटी: 1.5K रेजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले, जो वीडियो देखने के अनुभव को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी।
तगड़ी बैटरी: इसमें 8,000mAh की विशाल बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो कई दिनों का बैकअप आराम से दे सकती है।
स्टोरेज की कोई कमी नहीं: 1TB तक की स्टोरेज का विकल्प, यानी आपको स्पेस फुल होने की टेंशन कभी नहीं होगी।

विज्ञापन
OnePlus Turbo 6X & 6X Pro Launching on June 10
वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज - फोटो : वनप्लस

कब होंगे लॉन्च और भारत में आने की क्या है संभावना?

वनप्लस ने बीते सप्ताह ही टीज कर दिया था कि वह अपनी नई टर्बो 6एक्स सीरीज लेकर आ रही है जिसे इसी महीने चीन में पेश किया जाएगा। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि वह आने वाली 10 जून को चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी।

इसी ईवेंट के मंच से नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro लॉन्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज भारत में नहीं आएगी, लेकिन हो सकता है कि कंपनी इन स्मार्टफोंस को किसी और नाम से इंडिया में लॉन्च कर दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
oneplus turbo 6x price oneplus turbo 6x pro price

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed