सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   asus world first wifi 8 router launched feature details

Asus Router: Asus ने पेश किया दुनिया का पहला Wi-Fi 8 राउटर, 30Gbps स्पीड और कूलिंग तकनीक से है लैस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Computex 2026 में Asus ने दुनिया का पहला Wi-Fi 8 गेमिंग राउटर ROG Rapture GT-BN98 Pro पेश किया है। 30Gbps तक की स्पीड, एडवांस कूलिंग सिस्टम और डुअल 10G पोर्ट्स जैसे फीचर्स के साथ यह भविष्य की वायरलेस नेटवर्किंग की झलक दिखाता है।

asus world first wifi 8 router launched feature details
Asus WiFi 8 Router - फोटो : Asus
विज्ञापन

विस्तार

पूरी दुनिया अभी WiFi 7 को ही ठीक से अपना नहीं पाई है कि आसुस (Asus) ने WiFi 8 की तरफ कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने Computex 2026 के दौरान ROG Rapture GT-BN98 Pro को पेश किया है, जिसे दुनिया का पहला Wi-Fi 8 गेमिंग राउटर बताया जा रहा है। इस राउटर को पेश करने के साथ ही नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी की दुनिया में Asus ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


30Gbps तक की स्पीड का दावा
नया राउटर IEEE 802.11bn यानी Wi-Fi 8 स्टैंडर्ड पर आधारित है। Asus के अनुसार यह राउटर 30Gbps तक की मैक्सिमम डेटा ट्रांसफर स्पीड देने में सक्षम है। हालांकि Wi-Fi 8 का अंतिम आधिकारिक स्टैंडर्ड अभी तैयार नहीं हुआ है और इसके 2028 तक फाइनल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद Asus ने शुरुआती स्पेसिफिकेशन पर आधारित हार्डवेयर के जरिए भविष्य की नेटवर्किंग क्षमताओं को प्रदर्शित करने की कोशिश की है।

सिर्फ स्पीड नहीं, भरोसेमंद कनेक्टिविटी पर फोकस
कंपनी ने इस राउटर को क्वाड-बैंड डिजाइन के साथ तैयार किया है। इसमें Multi-AP Coordination तकनीक दी गई है, जिसका उद्देश्य केवल तेज स्पीड देना नहीं बल्कि अधिक स्थिर और भरोसेमंद वायरलेस कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Trending Videos


Wi-Fi 8 का लक्ष्य भरोसेमंद परफॉर्मेंस, कम लेटेंसी और बेहतर मल्टी-एक्सेस पॉइंट कोऑर्डिनेशन प्रदान करना है। Asus का कहना है कि यह राउटर भविष्य की हाई-परफॉर्मेंस नेटवर्किंग जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

गेमर्स के लिए खास डिजाइन
ROG सीरीज के इस राउटर को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लंबे गेमिंग के समय परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है। राउटर में नैनोकार्बन कोटिंग वाली एल्युमिनियम हीट प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, जो तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 10G पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही यह 20Gbps तक लिंक एग्रीगेशन को भी सपोर्ट करता है, जिससे हाई-स्पीड नेटवर्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।

Asus ने फिलहाल WiFi 8 तकनीक वाले इस राउटर की कीमत और बिक्री शुरू होने की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी आने वाले समय में इसके बारे में और जानकारी साझा कर सकती है। फिलहाल यह डिवाइस भविष्य की वायरलेस नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी की एक झलक के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed