सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   humanoid robot kicks child viral video china ai safety debate

Robot: रोबोट ने बच्चे को मारी लात! वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘टर्मिनेटर बनने में बस एक अपडेट की देर’

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Robot Kicks Child: ह्यूमनॉइड रोबोट्स को भविष्य की तकनीक माना जा रहा है, लेकिन चीन से सामने आए एक वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। लाइव डेमो के दौरान एक रोबोट ने गलती से बच्चे को लात मार दी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

humanoid robot kicks child viral video china ai safety debate
ये घटना चिल्ड्रन्स डे समारोह के दौरान हुई - फोटो : एक्स/@ErenChenAI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका से लेकर चीन तक दुनिया भर में ह्यूमनॉइड रोबोट्स बनाने की होड़ चल रही है। कभी ये फैशन शो में रैंप पर चलते नजर आते हैं, तो कभी मार्शल आर्ट्स की कला दिखाकर लोगों को हैरान कर देते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को मनोरंजन से ज्यादा चिंता में डाल दिया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट लाइव प्रदर्शन के दौरान गलती से एक बच्चे को लात मार देता है। इस घटना के बाद तकनीक और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव डेमो के दौरान हुआ हादसा
चायनीज अखबार शंघाई डेली के मुताबिक, यह घटना 1 जून 2026 को चीन के शिनजियांग में आयोजित चिल्ड्रन्स डे समारोह के दौरान हुई। कार्यक्रम में एक Unitree G1 ह्यूमनॉइड रोबोट लोगों के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग के विग वाला रोबोट भीड़ के सामने अपनी मूवमेंट्स दिखा रहा था। इसी दौरान उसने पैर घुमाया और पास खड़े एक छोटे बच्चे के पेट पर जोरदार किक लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos


देखें वीडियो


वीडियो में बच्चे की बेचैनी देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोबोट की किक बच्चे को काफी जोर से लगी थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें: Google Wallet में कैसे जोड़े Aadhaar Card? जानिए इसे ऐड करने का सबसे आसान तरीका

लोगों को इस बात ने किया ज्यादा हैरान
घटना के बाद लोगों का ध्यान सिर्फ बच्चे को लगी चोट पर नहीं गया, बल्कि रोबोट की प्रतिक्रिया ने भी सबको चौंका दिया। आमतौर पर ऐसे प्रदर्शनों में किसी अप्रत्याशित संपर्क के बाद रोबोट संतुलन खो देते हैं और गिर जाते हैं। लेकिन इस बार मशीन ने तुरंत खुद को संभाल लिया और बिना गिरे खड़ी रही। इससे कई लोगों ने माना कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की बैलेंसिंग और स्टेबिलिटी तकनीक पहले से कहीं बेहतर हो चुकी है।

लोग रोबोट को बता रहे 'टर्मिनेटर'
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे महज एक दुर्घटना बताया, जबकि कई यूजर्स ने सार्वजनिक जगहों पर ह्यूमनॉइड रोबोट्स की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा, जानें क्या है मामला

कई नेटिजन्स ने मजाकिया अंदाज में इसकी तुलना हॉलीवुड की मशहूर साइंस-फिक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी ‘टर्मिनेटर’ से की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि टर्मिनेटर बनने में अब सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट की दूरी बची है।

यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने लेकर आई है कि जैसे-जैसे एआई और रोबोटिक्स तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है, क्या सुरक्षा मानक भी उसी रफ्तार से विकसित हो रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed