सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Highway Connectivity Issues Affect 8 in 10 Smartphone Users in India: Report

खराब नेटवर्क: कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? चिंता मत कीजिए आप अकेले नहीं! रिपोर्ट ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 05 Jun 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Call Drops India: साइबर मीडिया रिसर्च यानी CMR की एक रिपोर्ट सामने आई है, इसके अनुसार भारत में काफी ज्यादा लोग हाईवे पर सफर के दौरान बार-बार कॉल कटने से परेशान हैं। रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर 10 में से 8 भारतीय यानी 79% स्मार्टफोन यूजर्स को सफर के दौरान कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ता है। इससे न सिर्फ लोगों का तनाव बढ़ा रहा है, बल्कि इससे कामकाजी पेशेवरों को बिजनेस और क्लाइंट्स का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

Highway Connectivity Issues Affect 8 in 10 Smartphone Users in India: Report
कॉल ड्रॉप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप भी अक्सर हाईवे पर सफर करते समय कॉल कटने (कॉल ड्रॉप) या नेटवर्क चले जाने की समस्या से जूझते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 10 में से लगभग 8 (यानी 79%) स्मार्टफोन यूजर्स को सफर के दौरान इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।



CMR (साइबर मीडिया रिसर्च) के जरिए गुरुवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता के 18 से 35 साल के 2,000 स्मार्टफोन यूजर्स का सर्वे किया गया। रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि खराब कनेक्टिविटी का असर सिर्फ आम बातचीत पर नहीं, बल्कि लोगों की कमाई और मानसिक शांति पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस और करियर को हो रहा नुकसान

खराब नेटवर्क की वजह से कामकाजी पेशेवरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है:

  • हाथ से निकल रहीं डील्स: अपने फोन का इस्तेमाल बिजनेस के लिए करने वाले 64% लोगों ने माना कि कॉल ड्रॉप की वजह से उन्होंने कोई न कोई सेल्स का मौका या डील गंवाई है।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • क्लाइंट्स नाराज: हर 3 में से 2 यूजर्स (66%) का मानना है कि खराब नेटवर्क के चलते उन्होंने अपने क्लाइंट खो दिए।
  • इमेज खराब होने का डर: 71% लोगों ने कहा कि कॉल कटने के बाद कस्टमर को दोबारा फोन मिलाने से उन्हें लगता है कि उनकी प्रोफेशनल इमेज पर बुरा असर पड़ा है।
  • बढ़ रहा तनाव: 83% लोगों ने माना कि किसी जरूरी बातचीत के बीच में नेटवर्क चले जाने से उन्हें घबराहट और बेबसी महसूस होती है।


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट, प्रभु राम ने कहा, "भारत ने मोबाइल नेटवर्क की कवरेज बढ़ाने में बहुत अच्छी तरक्की की है। इसके बावजूद हाईवे, मेट्रो और कमजोर सिग्नल वाले इनडोर इलाकों में लगातार अच्छी कनेक्टिविटी मिलना आज भी एक बड़ी चुनौती है।"


क्या फोन की तकनीक से सुधर सकता है नेटवर्क?

रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि आपके फोन का डिजाइन और उसकी टेक्नोलॉजी भी नेटवर्क पकड़ने में अहम भूमिका निभाती है। हाईवे पर अक्सर सफर करने वाले जिन यूजर्स ने ट्रिपल-सिग्नल चिपसेट वाले फोन पर स्विच किया, उनमें से 81% ने बताया कि उनका नेटवर्क एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो गया। 74% यूजर्स को कॉलिंग में ज्यादा भरोसा दिखा और 72% ने माना कि खराब नेटवर्क वाले इलाके से बाहर निकलते ही उनके फोन ने बहुत तेजी से सिग्नल रिकवर कर लिया।


पहली तिमाही में महंगे हुए स्मार्टफोन

CMR की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली तिमाही (Q1) में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की स्थिति थोड़ी कमजोर रही है। स्मार्टफोन की बिक्री में साल-दर-साल 2% की गिरावट आई है।


क्या है बिक्री में गिरावट का कारण?

दरअसल, स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसके चलते कंपनियों को मोबाइल के दाम बढ़ाने पड़े, जिसकी वजह से बजट का ध्यान रखने वाले बहुत से ग्राहकों ने अभी नया फोन खरीदने का प्लान टाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed