{"_id":"6a227c7640d2ac89a6052586","slug":"ac-not-cooling-properly-do-simple-diy-save-service-costs-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: कम कूलिंग से हैं परेशान? ऐसे साफ करें एसी की स्क्रीन, फिल्टर और कॉइल; मिनटों में कमरा हो जाएगा ठंडा","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
AC Tips: कम कूलिंग से हैं परेशान? ऐसे साफ करें एसी की स्क्रीन, फिल्टर और कॉइल; मिनटों में कमरा हो जाएगा ठंडा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:25 PM IST
सार
Improve AC Cooling: भीषण गर्मी में एसी हमारे घर को कूल और कम्फर्टेबल रखने का जरूरी बन चुका है, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही आपके AC की कूलिंग को खत्म कर सकती है और बिजली का बिल डबल कर सकती है। अगर आप भी हर महीने सर्विसिंग के हजारों रुपये बचाना चाहते हैं, तो इन आसान और सुरक्षित स्टेप्स को आज ही आजमाएं। इससे न सिर्फ कमरा मिनटों में ठंडा होगा, बल्कि आपकी मशीन की उम्र भी बढ़ेगी...
विज्ञापन
एसी सर्विसिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Air Conditioner Maintenance Tips: अक्सर देखा जाता है कि एसी की सर्विसिंग कराने के कुछ ही दिन बाद ही लोग मैकेनिक के काम पर सवाल उठाने लगते हैं। उनकी शिकायत होती है कि इतनी जल्दी कूलिंग फिर से कम हो गई और पैसे भी बेकार चले गए, लेकिन अधिकतर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि इस समस्या की सबसे बड़ी वजह मैकेनिक की गलती नहीं, बल्कि कुछ ही दिनों में दोबारा जमा होने वाली धूल और गंदगी है। एयर कंडीशनर की नियमित सफाई न केवल उसकी कूलिंग को कई गुना बेहतर बनाती है, बल्कि बिजली की भारी खपत को रोकने और मशीन की लाइफ बढ़ाने में भी मदद करती है। अच्छी बात यह है कि इस छोटी सी केयर के लिए आपको बार-बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं है, आप इस लेख में बताए गए आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर अपने एसी की परफॉर्मेंस बेहतर बना सकते हैं...
एसी सर्विसिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
सबसे पहले साफ करें फ्रंट ग्रिल और स्क्रीन
अगर आपके एसी के फ्रंट पैनल या स्क्रीन पर धूल जमी है, तो इससे एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है। जिसका सीधा असर एयर कंडीशनर के कूलिंग पर पड़ती है।
अगर आपके एसी के फ्रंट पैनल या स्क्रीन पर धूल जमी है, तो इससे एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है। जिसका सीधा असर एयर कंडीशनर के कूलिंग पर पड़ती है।
- ऐसे करें सफाई: सफाई शुरू करने से पहले एसी को बंद करें और सेफ्टी के लिए उसका पावर प्लग अलग निकाल दें। इसके बाद फ्रंट पैनल को सावधानी से खोलें, अधिकतर एसी में यह क्लिप या फिर स्क्रू से लगा होता है।
- इसके बाद जमी हुई धूल को नरम ब्रश, वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से हटाएं। अगर आपको ज्यादा गंदगी लग रही हो, तो हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिश सोप मिलाकर कपड़े से हल्के हाथों से या ब्रश से साफ कर सकते हैं। फिर सफाई के बाद इससे पूरी तरह सूखने दें और दोबार फिट कर दें।
Trending Videos
एसी सर्विसिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
AC फिल्टर की सफाई सबसे जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपकी एसी का परफॉर्मेंस एकदम बेहतरीन हो, तो फिल्टर की सफाई आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी एसी का परफॉर्मेंस एकदम बेहतरीन हो, तो फिल्टर की सफाई आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
- इसके लिए क्या करें? फिल्टर की सफाई के लिए सबसे पहले एसी को बंद करके अनप्लग करें। फिर इसका इंडोर यूनिट का फ्रंट पैनल खाेलकर फिल्टर बाहर निकालें।
- तीसरे स्टेप में फिल्टर पर जमी धूल को वैक्यूम क्लीनर या नरम ब्रश से साफ करें। अगरफिल्टर बहुत ज्यादा गंदा है तो उसे हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड डिटर्जेंट से धो सकते हैं।
- ध्यान रखें कि फिल्टर को सीधे धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे उसका आकार प्रभावित हो सकता है। पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे वापस लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी सर्विसिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंडोर कॉइल की सफाई से बढ़ेगी कूलिंग
अगर इन तरीकों के बावजूद भी कूलिंग नहीं बढ़ती, तो गंदगी इसके इंडोर कॉइल में हो सकती है। क्योंकि एसी के अंदर इवेपोरेटर कॉइल एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस पर धूल जमा होने से कूलिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है।
अगर इन तरीकों के बावजूद भी कूलिंग नहीं बढ़ती, तो गंदगी इसके इंडोर कॉइल में हो सकती है। क्योंकि एसी के अंदर इवेपोरेटर कॉइल एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस पर धूल जमा होने से कूलिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है।
- कैसे करें इंडोर कॉइल की सफाई? इसके लिए सबसे पहले एसी की बिजली सप्लाई बंद करें। फिर फ्रंट पैनल और फिल्टर निकालें। नरम ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से हल्की धूल साफ करें। इसके बाद बाजार में उपलब्ध कॉइल क्लीनर फोम स्प्रे करें और लगभग 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें।
- फोम गंदगी को ढीला कर देता है। इसके बाद हल्के पानी से सफाई की जा सकती है या नो-रिंस क्लीनर का यूज भी बेहतर माना जाता है। इसी दौरान ब्लोअर फैन और ड्रेन ट्रे की सफाई भी कर लें। पूरी तरह सूखने के बाद ही एसी चालू करें, जल्दबाजी कतई न करें।
विज्ञापन
एसी सर्विसिंग टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
आउटडोर यूनिट की कॉइल को भी न करें नजरअंदाज
कई लोग केवल इंडोर यूनिट की सफाई करके सोचते हैं कि अब बेहतर कूलिंग मिलेगी, जबकि कभी-कभी गंदगी आउटडोर यूनिट में भी जमी हो सकती है।
कई लोग केवल इंडोर यूनिट की सफाई करके सोचते हैं कि अब बेहतर कूलिंग मिलेगी, जबकि कभी-कभी गंदगी आउटडोर यूनिट में भी जमी हो सकती है।
- ऐसे में क्या करें? इसके लिए सबसे पहले बिजली बंद करें और यूनिट के आसपास जमा पत्तियां, धूल और कचरा को आसानी से हटाएं। इसके बाद कॉन्डेंसर कॉइल और फिन्स को नरम ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। जरूरत पड़ने पर कॉइल क्लीनर स्प्रे करें और 5 से 10 मिनट बाद हल्के पानी से धो लें।
- सफाई करते समय ध्यान रखें कि फिन्स मुड़ें नहीं और हाई-प्रेशर वॉटर जेट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। साथ ही बिजली वाले हिस्सों पर पानी न जाने दें।